×

BCCI VS Virat Kohli: क्यों विराट कोहली के बयान पर फंसी BCCI, बोर्ड जल्द देगा जबाव

BCCI VS Virat Kohli: दसअसल हाल ही सौरभ गांगुली ने कहा था विराट कोहली से सेलेक्टर्स ने टी20 फॉर्मेट में कप्तानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu RaoNewstrack Network
Published on: 16 Dec 2021 1:04 PM GMT
virat kohli
X
विराट कोहली की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

BCCI VS Virat Kohli: भारत और दक्षिण अफ्रीका दौरे शुरू होने से पहले विराट कोहली और बोर्ड का विवाद की खबरें बढ़ती जा रही है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने मीडिया के साथ वार्ता की। इस वार्ता में विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने को लेकर कहा किसी के कहने पर मैंने कप्तानी नहीं छोड़ी। जिसके बाद बोर्ड विराट कोहली के जबाव तथ्य पर जबाव देने का योजना बना रहा है।

दसअसल हाल ही सौरभ गांगुली ने कहा था विराट कोहली से सेलेक्टर्स ने टी20 फॉर्मेट में कप्तानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था। लेकिन विराट कोहली बोर्ड के इस प्रस्ताव को नहीं माना था। जिसके बाद चयनकर्ताओं ने विराट कोहली से वनडे और टी20 फॉर्मेट दोनों की कप्तानी छीनकर रोहित शर्मा को दे दी।

विराट कोहली बोर्ड के विरूध बयान दिया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें विराट कोहली ने कहा बोर्ड की सेलेक्शन कमेटी ने वनडे की कप्तानी से हटाने की जानकारी मीटिंग में दी। जिसके बाद बोर्ड के अधिकारियों ने विराट के इस बयान पर कहा कि विराट कोहली को टी20 फॉर्मेंट में कप्तानी ने छोड़ने का अनुरोध किया गया था। लेकिन विराट कोहली ने बोर्ड के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

बीसीसीआई के अधिकारियों की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

विराट कोहली की प्रेस वार्ता के बाद और बीसीसीआई के बीच आए नए विवाद को बोर्ड जल्द सही करने की कोशिश में जुटा है। मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई विराट कोहली के कप्तानी को लेकर दिए गए बयान पर जल्दी ही मीडिया के सामने अपना बयान जारी कर सकता है।

आपको बता दें भारतयी टीम को दक्षिण अफ्रीका के साथ 26 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत करनी है। इस सीरीज पर विराट कोहली टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। टीम इंडिया के फैंस उम्मीद करेंगे बोर्ड विराट कोहली के बीच जल्द समझौता हो जाए।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story