×

Ben Stokes CSK: धोनी की CSK को तगड़ा झटका, आईपीएल छोड़ बीच में ही घर लौटेंगे बेन स्टोक्स

Ben Stokes CSK: आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत अगले महीने से होने जा रही हैं। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी आईपीएल माना जा रहा हैं। लेकिन इस बार उनकी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 23 Feb 2023 5:40 AM GMT
Ben Stokes CSK
X

Ben Stokes CSK

Ben Stokes CSK: आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत अगले महीने से होने जा रही हैं। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी आईपीएल माना जा रहा हैं। लेकिन इस बार उनकी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके टीम के स्टार ऑलराउंडर और भविष्य के कप्तान बेन स्टोक्स पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। स्टोक्स आईपीएल के सीजन को बीच में छोड़कर जाने का प्लान बना लिया हैं। ऐसे में धोनी के लिए यह बड़ी चिंता बन गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान हैं बेन स्टोक्स:

बेन स्टोक्स दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को टेस्ट क्रिकेट में एक अलग पहचान दिलाई हैं। उनकी कप्तानी में इंग्लिश टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा हैं। अब उन्होंने इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट को देखते हुए आईपीएल को बीच में छोड़ने का फैसला किया हैं। स्टोक्स इस साल होने वाली एशेज सीरीज को किसी भी हालत में नहीं गंवाना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बेन स्टोक्स आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच जरूर खेलेंगे। इस बात की पुष्टि खुद उन्होंने ही की है।

इंग्लैंड के आठ टेस्ट खिलाड़ी आईपीएल में शामिल:

आईपीएल 2023 सीजन में इस बार इंग्लैंड के खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला हैं। सेम कुरेन आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। जबकि बेन स्टोक्स को भी चेन्नई ने अपनी टीम में 16.25 करोड़ रुपये खर्च करके शामिल किया हैं। वर्तमान में आठ टेस्ट खिलाड़ी आईपीएल में खेलने वाले हैं, जिनमें से छह फ़ुल टाइम अनुबंध पर हैं। इसमें जो रूट, मार्क वुड, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टन, जोफ़्रा आर्चर और सेम कुरेन का नाम शामिल हैं। एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड के कई खिलाड़ी आईपीएल को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट सकते हैं।

चोट के कारण बाहर हुए ये बड़ा खिलाड़ी:

आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले चेन्नई के लिए एक और बुरी खबर हैं। उनकी टीम का स्टार ऑलराउंडर चोट के कारण बाहर हो गया हैं। न्यूज़ीलैंड के स्टार ऑलराउंडर काइल जेमिसन कमर में चोट के कारण आईपीएल का ये सीजन नहीं खेल पाएंगे। इस हरफनमौला खिलाड़ी के नहीं खेलने से चेन्नई की टीम को बड़ा झटका लगा है। धोनी की टीम के वो सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में शुमार हैं। एक बड़ी रकम खर्च करके चेन्नई ने इस बड़े खिलाड़ी को अपनी टीम के साथ जोड़ा था। ऐसे में उनसे टीम मैनेजमेंट को उम्मीद भी अधिक थी। लेकिन अब उनके चोट लगने के चलते वो आईपीएल 2023 का पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story