×

बेन स्टोक्स को मिला बड़ा खिताब, फिर बने Wisden लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर क्रिकेटर बेन स्टोक्स को एक बार फिर "विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द् ईयर" चुना गया है।

Dharmendra Singh
Published on: 15 April 2021 11:01 AM GMT
बेन स्टोक्स
X

आईपीएल में खेल के दौरान बेन स्टोक्स (फोटो: सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर क्रिकेटर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को खिलाड़ी एक बार फिर "विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द् ईयर" चुना गया है। बेन स्टोक्स को लगातार दूसरी बार इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

बेन स्टोक्स विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दूसरी बार पाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बेन स्टोक्स ने जून 2020 से लेकर मार्च 2021 के बीच आठ टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 41.07 की औसत से 575 रन बनाए और 16 विकेट भी लिए हैं। इंग्लैंड में खेले चार टेस्ट में रन बनाने के मामले में उनका औसत 60 से ज्यादा रहा है। इस दौरान उन्होंने तीन एकदिवसीय मैच और आठ टी-20 मुकाबले खेले हैं।
विराट कोहली ने लगातार तीन बार यह खिताब जीत था। लेकिन बेन स्टोक्स ने उनका पत्ता साफ कर दिया। बेन स्टोक्स को साल 2019 के लिए विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। इसके बाद अब 2020 के लिए भी उनको यह अवॉर्ड दिया गया है। विराट कोहली को साल 2016, 2017 और 2018 में इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

यह पांच खिलाड़ी बनें क्रिकेटर्स ऑफ द् ईयर

44 वर्षीय डैरेन स्टीवंस को क्रिकेटर्स ऑफ द् ईयर चुना गया है। स्टीवंस के साथ ही वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर, पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, इंग्लैंड के डॉम सिब्ली और जैक क्रॉली को भी इस खिताब से नवाजा गया है।

पोलार्ड को मिला टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान किरोन पोलार्ड को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया है। पोलार्ड को टी-20 क्रिकेट को नई ऊंचाई पर ले जाने वाले खिलाड़ी भी बताया गया है। पोलार्ड ने टी-20 मैचों में 59 छक्के जड़े हैं। उन्होंने हर 5.5 गेंद पर एक छक्का लगाया। इस साल उनका स्ट्राइक रेट 199 और औसत 53 का रहा। इससे पहले पोलार्ड को कैरेबियन प्रीमियर लीग और इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब से भी नवाजा गया है।

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी बनीं लीडिंग विमेन क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया की महिला बल्लेबाज बेथ मूनी को लीडिंग वुमेन क्रिकेटर ऑफ द वर्ल्ड का खिलाब मिला है। उन्होंने भारत के खेले गए फाइनल में अर्धशतक जड़ा था। पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्लेबाजी औसत 64 था। इसके साथ ही मूनी ने विमेंस बिग बैश लीग में भी सबसे अधिक रन बनाया था।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story