×

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, कैंसर से पिता का निधन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता का गुरुवार को निधन हो गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 20 May 2021 3:15 PM GMT (Updated on: 20 May 2021 6:17 PM GMT)
Bhuvneshwar Kumar
X

अपने परिवार के साथ भुवनेश्वर कुमार (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Bhuvneshwar Kumar: टीम इंडिया (Team India) के क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) पर दुखों पर पहाड़ टूट गया है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता का गुरुवार को निधन हो गया। भुवनेश्वर के पिता किरण पाल सिंह काफी लंबे समय से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली के एम्स और नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

किरण पाल सिंह को हाल ही में एम्स से उनके आवास पर मेरठ लाया गया था, जहां उन्होंने अपने परिवार के बीच आखिरी सांस ली। 63 साल के किरण पाल सिंह कैंसर के साथ कई दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे। वह यूपी पुलिस में नौकरी करते थे, लेकिन उन्होने वीआरएस ले लिया था और परिवार के साथ मेरठ में रहते थे। किरण पाल सिंह मूल रूप से बुलंद शहर के रहने वाले थे।
भुवनेश्वर के पिता किरण पाल का इलाज दिल्ली के एम्स और नोएडा के एक अस्पताल में हो रहा था। इंग्लैंड के डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा था। लीवर की बीमारी के चलते वह पीलिया और कई दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। दिल्ली और नोएडा के अस्पताल में किरण पाल की कीमो थेरेपी की गई थी। इसके बाद वह अच्छा महसूस कर रहे थे, लेकिन कुछ दिनों पहले उनकी तबियत बिगड़ गई और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया था जिसके बाद परिजनों ने उन्हें घर ले आया था। भुवनेश्वर अपने परिवार के साथ पिता की सेवा कर रहे थे।
मिली थी जान से मारने की धमकी
भुवी के पिता को जान से मारने की धमकी धी मिली थी। यह धमकी बुलंदशहर में एक जमीन के सौदे को लेकर दी गई थी। यह बात 2015 की है। उस समय भुवनेश्वर कुमार श्रीलंका दौरे पर गए हुए थे। किरण पाल सिंह ने उस समय पुलिस से सहायता मांगी थी। जमीन खरीदने के बाद भुवनेश्वर के पिता को फोन पर इस सौदे से हट जाने के लिए कहा गया था। कहा गया था कि अगर वह बात नहीं मानते हैं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। उस समय मेरठ के डीआईजी ने परिवार को सुरक्षा दिलवाई थी।

क्या श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंहे भुवनेश्वर?

अब सवाल खड़ा हो गया है कि पिता के निधन के बाद क्या भुवनेश्वर कुमार श्रीलंका दौरे पर जाएंगे? जुलाई में टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर जाना है। हाल ही चोट से उबरने के बाद भुवनेश्वर इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे थे। भुवनेश्वर ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 मैट में शानदार प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्होंने खूफ तारीफें बटोरी थीं।

इन क्रिकेटरों पर टूटा दूखों का पहाड़

हाल के दिनों में कई भारतीय क्रिकेटरों को दुख का सामना करवा पड़ा है। महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति की मां और बहन का कोरोना वायरस से निधन हो गया। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज रहे रुद्र प्रताप सिंह के पिता का भी निधन हो गया। रुद्र के पिता भी कोरोना से जंग हार गए। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी प्रिया पुनिया की मां की भी कोरोना से मौत हो गई।
प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह का निधन
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य और मॉस्को ओलंपिक 1980 में गोल्डमेडल जीतने वाली टीम के साथी रहे रविंदर पाल सिंह आखिरकार कोरोना की जंग हार गए। करीब दो सप्ताह कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शनिवार को इस हॉकी खिलाड़ी ने अंतिम सांस ली।
आरपी सिंह को 24 अप्रैल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोरोना संक्रमण से उबर चुके थे और टेस्ट निगेटिव आने के बाद कोरोना वॉर्ड से बाहर कर दिए गए थे। इसके बाद शुक्रवार को अचानक इनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा और इसके बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया का कोच होगा ये दिग्गज खिलाड़ी लॉस एंजलिस ओलंपिक (1984) खेल चुके सिंह ने विवाह नहीं किया था। उनकी भतीजी प्रज्ञा यादव ही उनकी देखभाल कर रही थी। बताया जा रहा है कि हॉकी छोड़ने के बाद उन्होंने स्टेट बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
सीतापुर में जन्मे सेंटर हॉफ पोजिशन पर खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 1979 से 1984 के बीच कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। आरपी सिंह ने दो ओलंपिक के अलावा 1980 और 1983 में चैम्पियंस ट्रॉफी , 1982 विश्व कप और 1982 एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।



Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story