TRENDING TAGS :
भारत को बड़ा झटका! अब भी इंग्लैंड में ही होंगे WTC फाइनल, BCCI को करना होगा 8 साल इंतजार
WTC Final Host Country: BCCI को बड़ा झटका, अगले तीन WTC फाइनल भी इंग्लैंड में ही होंगे। ICC की सिंगापुर बैठक में 2029-31 तक भारत को मेज़बानी का इंतजार करना पड़ सकता है। जानिए क्यों बना इंग्लैंड WTC फाइनल का स्थायी ठिकाना।
WTC Final Host Country: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल भारत में करवाने की कोशिश की थी, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने यह मौका फिर से इंग्लैंड को ही दे दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले तीन WTC फाइनल भी इंग्लैंड में ही कराए जाएंगे।
अब 8 साल तक इंतजार करेगा भारत
अगर ऐसा ही रहा, तो भारत को WTC फाइनल की मेज़बानी के लिए 2029-31 सीज़न तक इंतजार करना पड़ सकता है। जुलाई 2025 में सिंगापुर में होने वाली ICC की बैठक में इस फैसले की औपचारिक घोषणा हो सकती है।
BCCI की सालों से कोशिश बेकार
BCCI पिछले 6 सालों से लगातार कोशिश कर रहा है कि भारत को WTC फाइनल की मेज़बानी मिल जाए, लेकिन ICC अब तक यह मौका नहीं दे रहा। जबकि जय शाह, जो BCCI के पूर्व सचिव हैं, अभी ICC के चेयरमैन हैं। इसके बावजूद भारत को होस्टिंग नहीं मिल पाई है।
इंग्लैंड बना WTC फाइनल का स्थायी ठिकाना
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अब तक सभी फाइनल मुकाबले इंग्लैंड में ही खेले गए हैं। पहला फाइनल 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्प्टन में हुआ था। इसके बाद 2023 में दूसरा फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान में खेला गया। अब तीसरा फाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स में हो रहा है। लगातार तीसरी बार इंग्लैंड को मेज़बानी मिलने से साफ है कि ICC फिलहाल WTC फाइनल को वहीं आयोजित करना चाहता है। इससे भारत को एक और बड़ा झटका लगा है, जो पिछले कई सालों से इसकी मेज़बानी पाने की कोशिश कर रहा है।


