×

भारतीय खिलाड़ी बर्मिंघम में नहीं तोड़ पाए गोल्ड कोस्ट का रिकॉर्ड, पिछली बार के मुकाबले इस बार कम रहा पदकों का आंकड़ा

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय एथलीट्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस बार भारत के खाते में कुल 61 मेडल आए। वहीं भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। भारत ने इस बार 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक पर कब्जा किया। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मर्तबा सबसे अधिक पदक वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में हासिल किए।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 10 Aug 2022 10:09 AM GMT
Commonwealth Games 2022
X

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 61 पदक हासिल किए। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 11 दिनों तक चले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सोमवार को समापन हो गया। कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन से पदक जीतने का सिलसिला भारतीय खिलाड़ियों ने अंतिम दिन तक जारी रखा। वहीं इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 66 पदक जीते थे। जिसमें 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने पदक तालिका में तीसरे स्थान हासिल किया था। लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने पिछली बार की तुलना में 5 पदक कम जीते और मेडल टैली में भी भारत को एक नंबर का नुकसान उठाना पड़ा।

बर्मिंघम में भारत को मिले 61 मेडल:

बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय एथलीट्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस बार भारत के खाते में कुल 61 मेडल आए। वहीं भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। भारत ने इस बार 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक पर कब्जा किया। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मर्तबा सबसे अधिक पदक वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में हासिल किए। जहां कुश्ती में भारतीय रेसलर ने 12 मेडल जीते। वहीं वेटलिफ्टिंग में 10 पदक प्राप्त हुए। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 178 पदक हासिल कर मेडल टैली में शीर्ष स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया को इस बार 67 गोल्ड, 57 सिल्वर और 57 ब्रॉन्ज़ मेडल मिले। वहीं दूसरे स्थान पर इंग्लैंड (176) और कनाडा 92 पदकों के तीसरे नंबर पर रहा।

2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में जबरदस्त प्रदर्शन:

गौरतलब है कि भारत ने पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इस बार से अधिक मेडल अपने नाम किए थे। भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार भी बेहद शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन पदकों के मामले में कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के अपने रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाने की कसक रह गई। पिछली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने शूटिंग में 16 मेडल जीते थे। लेकिन इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग को शामिल ही नहीं किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत ने 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज़ जीतकर इतिहास रचा था। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा पदक साल 2010 में हासिल किए थे। भारतीय दल ने तब दिल्ली में आयोजित हुए गेम्स में 101 मेडल अपने नाम किए थे।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने जीता 200वां गोल्ड मेडल:

कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 1930 में हुई थी। लेकिन भारत ने इसमें पहली बार 1934 में हिस्सा लिया था। उसी साल कुश्ती में भारत को पहला पदक मिला था। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने पहला स्वर्ण 1958 में जीता था। यह स्वर्ण पदक महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने जीता था। भारत ने इसके बाद हर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। बर्मिघम में भारत के गोल्ड मेडल का आंकड़ा 200 तक पहुंच गया। देश को 200वां गोल्ड बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने दिलाया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story