×

Pele Football Records Stats Career: पेले ने किए हैं सबसे ज्यादा गोल, कुछ ऐसा रहा फुटबॉल के शहंशाह का करियर

Pele Football Records Stats Career: फुटबॉल जगत में शायद ही पेले से ज्यादा पहचान वाला कोई दूसरा नाम होगा। फुटबॉल के ब्लैक डायमंड यानी पेले कैंसर से जूझ रहे हैं। वो पिछले काफी समय से हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 30 Dec 2022 2:19 AM GMT (Updated on: 30 Dec 2022 2:19 AM GMT)
legend pele has passed away
X

legend pele has passed away (Pic: Social Media)

Pele Football Records Stats Career: फुटबॉल जगत में शायद ही पेले से ज्यादा पहचान वाला कोई दूसरा नाम होगा। फुटबॉल के ब्लैक डायमंड यानी पेले कैंसर से जूझ रहे हैं। वो पिछले काफी समय से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पेले के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए परिजन अस्पताल पहुंचने लगे हैं। पेले ने अपने देश ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया। उनके रहते ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता। फुटबॉल के इस कोहिनूर हीरे ने अपने करियर में 1000 से अधिक गोल करने का रिकॉर्ड कायम किया। फुटबॉल की दुनिया में शायद ही कोई इस महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा। चलिए जानते हैं पेले के फुटबॉल करियर से जुड़े जरुरी आंकड़ों के बारे में....

17 साल की उम्र में ब्राज़ील को बनाया चैंपियन:

पेले को फुटबॉल का किंग कहा जाता है। पेले ने अपने फुटबॉल करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए जो आज तक कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया। 64 साल पहले यानी 1958 में पेले ने ब्राजील के लिए महज 17 साल की उम्र में बड़ा कमाल करके दिखाया था। 1958 के सेमीफाइनल में उन्होंने फ्रांस के खिलाफ गोलों की हैट्रिक जमा दी थी। फाइनल में भी उन्होंने ही स्वीडन के खिलाफ दमदार गोल कर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। इस 17 साल के लड़के ने आगे चलकर पूरी दुनिया को अपना कायल बना लिया।

ब्राजील को तीन बार बनाया था चैंपियन:

पेले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी जिन्होंने अपनी टीम को तीन बार फुटबॉल का चैंपियन बनाया। ब्राज़ील की टीम ने अब तक कुल पांच बार फुटबॉल का विश्वकप अपने नाम किया है। इसमें तीन बार जीत का श्रेय महान फुटबॉलर पेले को जाता है। 1958 में जब ब्राजील ने पहली बार खिताब जीता तो दिग्गज स्ट्राइकर पेले ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा पेले की मौजूदगी में ब्राज़ील ने 1962 और साल 1970 में यह खिताब अपने नाम किया। पेले ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 1956 से की। जब उन्हें सेंटोस FC में शामिल किया गया।

सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड:

फुटबॉल को कई दशकों पहले अलविदा कहने वाले ब्राज़ील के पेले का गुणगान आज भी फुटबॉल की दुनिया में सबसे अधिक सुनने को मिलता हैं। अपने करियर में उन्होंने 760 अधिकृत गोल किये जिनमें से 541 लीग चैम्पियनशिपों में किये गए थे, जिसके कारण वे सर्वकालीन सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी माने जाते हैं। कुल मिलाकर पेले ने 1363 खेलों में 1281 गोल किए। फुटबॉल जगत में शायद ही कोई दूसरा खिलाड़ी पेले के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएगा। पेले अपनी श्रेष्ठ ड्रिबिंग और पास, अपनी चीते सी रफ्तार और सिर से मारने की क्षमता के लिए काफी जाने जाते हैं।

यह खास रिकॉर्ड भी पेले के नाम:

पेले के नाम फुटबॉल में कई बड़े रिकॉर्ड नाम हैं। ब्लैक पर्ल के नाम से मशहूर इस ब्राज़ीलियाई खिलाड़ी ने अपने पहले ही विश्वकप में तहलका मचा दिया था। पेले वर्ल्ड कप में गोल करने के साथ हैट्रिक लगाने वाले भी सबसे युवा फुटबॉलर हैं। 1958 विश्व कप के सेमीफाइनल में पेले ने फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। उस समय उनकी आयु मात्र 17 साल थी। अब तक पेले के अलावा कोई भी फुटबॉलर 19 वर्ष से कम आयु में वर्ल्ड कप में हैट्रिक गोल नहीं कर पाया।

चार फीफा विश्वकप में लिया हिस्सा:

बता दें पेले ने फीफा विश्वकप में भी कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए थे। उन्होंने पहले बार 1958 के विश्वकप में भाग लिया था। उसके बाद 1962,1966 और 1970 में उन्होंने अपनी टीम के लिए पूरी जान लगा दी थी। हालांकि साल 1966 में वो अपनी टीम को खिताब नहीं दिला पाए। पेले ने चार विश्वकप में कुल 14 मैचों में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने कुल 12 गोल किए। इसके अलावा विश्वकप में सबसे कम उम्र में हैट्रिक का रिकॉर्ड आज तक बरक़रार हैं।

फुटबॉलर पेले का जीवन परिचय (Footballer Pele Biography in hindi):

पेले का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को ब्राजील के ट्रेस कोरकोएस शहर में हुआ था। पेले के पिता का नाम डॉनडीनहो था। जबकि उनकी माता का नाम डोना सेलेस्टी अरांटेस था। पेले का पूरा नाम एडसन अरांटीस डो नैसीमेंटो है। लेकिन इन्हे हमेशा पेले के नाम से ही फुटबॉल जगत में पहचान मिली। फुटबॉल को कई दशकों पहले अलविदा कहने वाले ब्राज़ील के पेले का गुणगान आज भी फुटबॉल की दुनिया में सबसे अधिक सुनने को मिलता हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story