×

Indian Cricket: उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लड़कियों द्वारा क्रिकेट खेलने का वीडियो किया शेयर, भारत के क्रिकेट पर लिखी ये खास बात

Indian Cricket: उद्योगपति आनंदर महिन्द्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो देखकर आप भारत के क्रिकेट स्तर के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं।

Kalpesh Kalal
Published on: 24 Jan 2024 6:59 AM GMT
Indian Cricket: उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लड़कियों द्वारा क्रिकेट खेलने का वीडियो किया शेयर, भारत के क्रिकेट पर लिखी ये खास बात
X

Indian Cricket: भारत में क्रिकेट का जुनून किसी से छुपा नहीं है। भारत का नेशनल गेम भले ही हॉकी है, लेकिन जब बात क्रिकेट की आती है, तो ये खेल हॉकी से भी कहीं ज्यादा लोकप्रिय है। भारत में लोगों की धड़कनों पर राज करने वाले इस क्रिकेट खेल की बात ही कुछ निराली है, जहां इस खेल को जबरदस्त रेसपोंस मिलता है। क्रिकेट का खेल भारत में किसी धर्म से कम नहीं है, क्योंकि यहां हर गली-मोहल्लें, शहर-नुक्कडों पर क्रिकेट खेलते हुए बच्चे मिल ही जाते हैं।

भारत में लड़कियों में बढ़ता जा रहा है क्रिकेट का क्रेज

क्रिकेट के खेल में भले ही भारत को पुरुष प्रधान माना जा सकता है, लेकिन अब तो लड़किया भी इस खेल में काफी आगे आ रही हैं। अंजुम चोपड़ा, मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना जैसी महिला दिग्गज क्रिकेटर्स को देखकर अब तो भारत में लड़कियों इस खेल को लेकर काफी ज्यादा रूझान दिखा रही हैं। महिला आईपीएल की शुरुआत के बाद तो लड़कियों का इस खेल के प्रति अलग ही इंटरेस्ट नजर आ रहा है।

आनंद महिन्द्रा ने शेयर किया एक वीडियो, घाटी पर खेल रही हैं लड़कियां

इसका एक बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जिसे देखने के बाद आप भी लड़कियों के क्रिकेट के प्रति दिख रहे जज्बें को समाल करेंगे। एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत के बड़े उद्योगपति आनंद महिन्द्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स(ट्वीटर) पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें लड़कियों घाटी पर क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही आनंद महिन्द्रा ने लिखा है कि, भारत क्रिकेट को दूसरे स्तर पर ले जाता है। या मुझे कई 'स्तर' कहना चाहिए।


आनंदर महिन्द्रा ने इस जुनून को देखकर माना भारत के क्रिकेट को दूसरे स्तर पर

आनंद महिन्द्रा ने इस वीडियो से अपनी भावना प्रकट करते हुए साफ तौर पर भारतीय क्रिकेट को अलग ही स्तर पर जाते हुए माना है। दरअसल इस वीडियो में कुछ लड़कियां घाटी पर क्रिकेट खेल रही है। ये जगह इतनी खतरनाक दिख रही है कि हल्की सी चूक होने पर बड़ा हादसा भी हो सकता है। जहां एक लड़की बैटिंग करते हुए शॉट खेल रही है, जो बॉल बहुत ही नीचे की तरफ जा रही सड़क तक पहुंच जाती है। नीचे सड़क तक फील्डर मौजूद दिख रहे हैं। साफ होता है कि इनके अंदर क्रिकेट को लेकर कितना जुनून नजर आ रहा है।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story