×

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप: लक्ष्य सेन, श्रीकांत और प्रणॉय का जलवा बरक़रार, दूसरे राउंड में किया प्रवेश

BWF World Championships: बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके हैं। भारत के पास इस समय पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत, साइना नेहवाल और लक्ष्य सेन जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद है। हाल ही में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला था।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 23 Aug 2022 4:55 AM GMT
BWF World Championships
X

BWF World Championships (Photo: Twitter)

World Badminton Championships: बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके हैं। भारत के पास इस समय पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत, साइना नेहवाल और लक्ष्य सेन जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद है। हाल ही में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला था। अब सोमवार से शुरू हुई बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2022 में भी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के पहले दिन बी साई प्रणीत की हार के अलावा भारत ने ज्यादातर मुकाबलों में जीत दर्ज की।

लक्ष्य, किदाम्बी और प्रणॉय ने जीता पहला मुकाबला:

बता दें सोमवार को बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के पहले दिन भारत के शटलर लक्ष्य सेन, किदाम्बी श्रीकांत और एच एस प्रणॉय ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए जीत के साथ आगाज किया। इन तीनों खिलाड़ियों से भारत को पदक की उम्मीद है। लेकिन सोमवार को भारत की उम्मीदों को उस समाय बड़ा झटका लगा जब बी साईं प्रणीत अपने पहले ही मैच में हारकर बाहर हो गए। प्रणीत को ताइवान के शटलर चोऊ टेन चेन ने हरा दिया।

पहले दिन को भारत को मिली जीत:

- भारतीय महिला डबल्‍स जोड़ी अश्विनी पोनप्‍पा और एन सिक्‍की रेड्डी ने मालदीव के शटलर्स को बुरी तरह हराकर जीत के साथ आगाज किया।

- भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ईशान भटनागर-तनिषा क्रास्टो ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पहले मुकाबले में जर्मनी के पैट्रिक श्कील-फ्रांसिस्का वॉकमैन को मात दी। ईशान भटनागर-तनिषा क्रास्टो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों गेम्स में 21-12 और 21-13 से जीत हासिल कर ली।

- पुरुष सिंगल्स में पहले दिन लक्ष्य सेन ने दमदार प्रदर्शन जारी रखा। पहले मुकाबले में उन्होंने डेनमार्क के हांस-क्रिश्चियन को 21-12, 21-11 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। लक्ष्य का अगला मुकबला स्पेन के लुई एनरिक से होगा।

- पुरुष सिंगल्स में पहले दिन लक्ष्य सेन के अलावा एच एस प्रणॉय ने भी धमाकेदार जीत दर्ज की। उन्होंने ऑस्ट्रिया के लूका व्रेबर को 21-12, 21-11 से हराया। उनका अगला मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त जापान के केंतो मोमोता से होगा।

- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अपने प्रदर्शन से निराश करने वाले किदाम्बी श्रीकांत को वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले मैच में कड़ी टक्कर मिली। उन्होंने आयरलैंड के न्हात न्ग्यून को 22-20, 21-19 से हराया। अब उनका अगला मुकाबला चीन के झाओ जुन पेंग से होगा।

- महिला सिंगल्स में भारत पीवी सिंधु की गैरमौजूदगी में भारत को निराशा हाथ लगी। महिला सिंगल्स के पहले मैच में भारत की मालविका बंसोड़ को हार का सामना करना पड़ा। मालविका को डेनमार्क की लिने क्रिस्टोफरसन ने करारी शिकस्त दी।

- पुरुष डबल्स के पहले मुकाबले में भी भारत को कड़े संघर्ष के बाद जीत नसीब हुई। भारतीय जोड़ी आर अर्जुन और ध्रुव कपिल ने थाईलैंड के सुपाक जोमोक और कितिनुपोंग केदरेन को रोमांचक गेम में मात देकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story