×

क्या 'माही' के बाद विकेटकीपिंग का पद संभाल सकते हैं ये क्रिकेटर्स?

Manali Rastogi
Published on: 31 May 2018 8:34 AM GMT
क्या माही के बाद विकेटकीपिंग का पद संभाल सकते हैं ये क्रिकेटर्स?
X

लखनऊ: धाकड़ प्रदर्शन के कारण इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कई विकेटकीपरों की छुट्टी कर दी। अपने 14 साल के करियर में धोनी ने टीम इंडिया को कई बुलंदियों तक पहुंचाया है। ऐसे में अब वो समय दूर नहीं जब धोनी अपने करियर पर विराम लगाते हुए संन्यास की घोषणा कर दें। इस लिहाज से टीम इंडिया को धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी की कमी खलने वाली है।

IPL-11: चैंपियन बनने के बाद ‘कैप्टन कूल’ ने वॉटसन को लेकर किया बड़ा खुलासा

ऐसे समय में टीम इंडिया की एक चिंता ये भी है कि अगर धोनी संन्यास ले लेंगे तो उनके बाद विकेटकीपिंग कौन करेगा। धोनी जितने अच्छे बल्लेबाज हैं, वो उतने ही बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं। धोनी के नाम कई ऐसे रिकार्ड्स दर्ज हैं, जिनके आस-पास भी अभी तक कोई विकेटकीपर नहीं पहुंच पाया है। इसलिए बीसीसीआई के लिए वाकई ये एक चिंता वाली बात है।

ये खिलाड़ी धोनी के बाद कर सकते हैं विकेटकीपिंग

वैसे ऐसे कई नाम सामने आ रहे हैं जोकि धोनी के बाद विकेटकीपिंग कर सकते हैं। लिस्ट में सबसे ऊपर दिनेश कार्तिक हैं। कार्तिक का नाता भारतीय टीम से धोनी से पुराना है लेकिन धोनी के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण कार्तिक अपनी एक पहचान नहीं बना पाए। हालांकि, अब उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार कर लिया है, जिसके बाद अब वो विकेटकीपरों में सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

IPL-11: ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने शेन वॉटसन, रचा इतिहास

ऋषभ पंत का नाम इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। विकेटकीपिंग के मामले में बीसीसीआई धोनी के बाद इन्हें भी मौका देने की बात सोच सकता है। वैसे आईपीएल सीजन 11 में पंत की परफॉरमेंस अच्छी रही है। इसलिए अगर इन्हें मौका मिलता है तो इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं है।

लोकेश राहुल भी इस पद के लिए बड़े दावेदार माने जा रहे हैं क्योंकि केएल राहुल आजकल जबरदस्त फॉर्म में हैं। ऐसे में केएल राहुल पर ध्यान न देना बड़ी गलती हो सकती है। वहीं, संजू सैमसन भी इस पद की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। इसके अलावा, युवा बल्लेबाज-विकेटकीपर ईशान किशन भी एक उभरते हुए खिलाड़ी हैं। आने वाले समय में ईशान किशन को भी ये पद संभालने का मौका मिल सकता है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story