×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

आईपीएल 2025 में भी चेन्नई के लिए मैच खेलते दिखेंगे MS Dhoni, फ्रेंचाइजी के सीईओ ने की पुष्टि

CEO Kasi Viswanathan MS Dhoni Available in IPL 2025: सीईओ काशी विश्वनाथ ने अब इस बात की पुष्टि कर दी है कि एमएस धोनी 2025 के आईपीएल में भी मैच खेलते हुए दिखाई देंगे

Sachin Hari Legha
Published on: 23 May 2024 3:37 PM GMT
Kasi Viswanathan Statement on MS Dhoni Available in IPL 2025
X

Kasi Viswanathan Statement on MS Dhoni Available in IPL 2025 (Photo. CSK)

IPL 2024 MS Dhoni: आईपीएल 2024 के दौरान अपने आखिरी लीग मैच में दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को गहरा झटका लगा। फैंस को लगा कि एमएस धोनी अपने आखिरी आईपीएल में ट्रॉफी नहीं जीत पाई। लेकिन अब फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथ ने अब इस बात की पुष्टि कर दी है कि फैंस के स्टार क्रिकेटर एमएस धोनी 2025 के आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैच खेलते हुए दिखाई देंगे।

2025 का आईपीएल खेलेंगे MS Dhoni

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा कि 5 बार के चैंपियन अपने भविष्य पर एमएस धोनी के फैसले का इंतजार करेंगे, उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी ने कभी भी अपने पूर्व कप्तान के फैसले में हस्तक्षेप नहीं किया। विश्वनाथन ने यह भी कहा कि फैंस की तरह फ्रेंचाइजी भी उम्मीद कर रही है कि धोनी वापस आएंगे और 2025 में इंडियन प्रीमियर लीग का एक और सीजन खेलेंगे।

सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा, “उनका (एमएस धोनी) भविष्य क्या है? मुझे नहीं पता। यह एक ऐसा प्रश्न है, जिसका उत्तर केवल एमएस धोनी ही दे सकते हैं। देखिए, हमारे लिए प्रश्न यह है कि हमने हमेशा एमएस द्वारा लिए गए निर्णयों का सम्मान किया है। हमने इसे उन पर छोड़ दिया है और जैसा कि आप सभी जानते हैं। उन्होंने हमेशा अपने फैसले लिए हैं और उचित समय पर उनकी घोषणा भी की है।”

उन्होंने अपने बयान को जारी रखते हुए आगे कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि जब भी वह निर्णय लेंगे तब हमें निर्णय मिलेगा। लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि वह अगले साल सीएसके के लिए उपलब्ध होंगे। फैंस और मेरी यही राय और अपेक्षाएं हैं। बस अब तक तो यही मामला है।” गौरतलब है कि बेंगलुरु में सीएसके की खिताब की रक्षा समाप्त होने के बाद एमएस धोनी को विपक्षी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना मैदान से बाहर निकलते देखा गया। भारत के पूर्व कप्तान खेल के एक दिन बाद रांची लौट आए और शहर में बाइक चलाते हुए भी देखे गए।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story