एशिया कप में श्रीलंका की जीत के हीरो रहे करुणारत्ने पर लगा एक साल का बैन, जानिए वजह...

Chamika Karunaratne Ban: श्रीलंका क्रिकेट में इस समय बड़ी हलचल मची हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुए टी-20 विश्वकप में सुपर 12 से बाहर होने के बाद जब श्रीलंका की टीम अपने वतन के लिए उड़ान भरने वाली थी, तभी सिडनी पुलिस ने दानुष्का गुणातिलका को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस खबर के बाद क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 24 Nov 2022 4:30 AM GMT
Chamika Karunaratne Ban
X

Chamika Karunaratne Ban

Chamika Karunaratne Ban: श्रीलंका क्रिकेट में इस समय बड़ी हलचल मची हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुए टी-20 विश्वकप में सुपर 12 से बाहर होने के बाद जब श्रीलंका की टीम अपने वतन के लिए उड़ान भरने वाली थी, तभी सिडनी पुलिस ने दानुष्का गुणातिलका को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस खबर के बाद क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई। दानुष्का गुणातिलका चोट के कारण टीम से पहले मैच के बाद ही बाहर हो गए थे, लेकिन वो श्रीलंका लौटने के बजाय ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने डेटिंग एप के जरिये एक महिला से मुलाक़ात की। फिर उस महिला ने इस श्रीलंकन खिलाड़ी पर रेप का आरोप लगाया। अब दानुष्का गुणातिलका के बाद श्रीलंका के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने भी आईसीसी के नियमों को ताक में रखने के आरोप में फंस गए हैं।

चमिका करुणारत्ने पर लगा एक साल का बैन:

दानुष्का गुणातिलका को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही निलंबित कर दिया था। श्रीलंका के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक साल के लिए क्रिकेट खेलने से बैन कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट की तीन सदस्यीय कमिटी ने करुणारत्ने को कई मामले में नियमों को तोड़ने का दोषी पाया। इसके अलावा करुणारत्ने पर आईसीसी ने 5 हजार अमेरिकी डॉलर यानि करीब 4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट ने अपने बयान में कहा कि ''इन तमाम चीजों और सिफारिशों के देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट के एक्जक्यूटिव कमिटी ने उन्हें हर तरह के क्रिकेट से एक साल के लिए बैन कर दिया, यह बैन एक साल के लिए सस्पेंडेड रहेगा।"

दानुष्का गुणातिलका ने किया था क्रिकेट को शर्मसार:

बता दें कि दानुष्का गुणातिलका को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गुणातिलका पहले दौर में नामीबिया के खिलाफ खेले थे और वह खाता खोले बिना आउट हो गए थे। इसके बाद वह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। गुणातिलका ने श्रीलंका की तरफ से 8 टेस्ट, 47 वनडे और 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। अब उन पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बैन लगा दिया है, अगर उनको ऑस्ट्रेलिया में इस मामले में सजा का एलान होता है तो वो हमेशा के लिए बर्खास्त किए जा सकते हैं। श्रीलंका क्रिकेट के दो बड़े खिलाड़ी निलंबित होने से उनके फैंस बेहद निराश है। चमिका करुणारत्ने पिछले कुछ समय से टीम के लिए एक अच्छे ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे थे। एशिया कप में श्रीलंका की जीत में चमिका करुणारत्ने का अहम योगदान रहा था।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story