×

Champions Trophy 2025 IND vs AUS Live Score: अच्छे लय में Steve Smith

Champions Trophy 2025 IND vs AUS Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सेमीफाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Anupma Raj
Published on: 4 March 2025 1:40 PM IST (Updated on: 4 March 2025 4:36 PM IST)
Champions Trophy 2025 IND vs AUS Live Score: अच्छे लय में Steve Smith
X

Champions Trophy 2025 IND vs AUS Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सेमीफाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां एक ओर भारतीय टीम पर ट्रेविस हेड भारी पड़ते हैं तो वहीं आज के मुकाबले में भारतीय स्पिनर्स ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भारी पड़ने वाले हैं। दोनों ही टीमों के लिए ये महत्वपूर्ण मैच है क्योंकि इस मैच को जीतने के बाद ही टीम फाइनल में जाएगी।


बारिश के कारण अगर ये मैच नहीं होता या पूरा मैच नहीं होता तो इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। अगर रिजर्व डे पर भी मैच खत्म नहीं हुआ तो भारत फाइनल में जाएगा क्योंकि जिस टीम का रन रेट अच्छा होगा वो फाइनल में जाएगी। ये नियम साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड मैच के लिए भी है।

Live Updates

  • 4 March 2025 4:25 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs AUS Live Score: भारत को मिली चौथी सफलता 

    भारत को चौथी सफलता हाथ लगी है। रवींद्र जडेजा ने Josh inglish को आउट कर पवेलियन भेज दिया है। वहीं अपना अर्धशतक पूरा कर स्टीव स्मिथ क्रीज पर बने हुए हैं। क्रीज पर स्मिथ के साथ Alex Carry मौजूद हैं। 

  • 4 March 2025 4:13 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs AUS Live Score: लाबुशेन Out, भारत को तीसरी सफलता 

    भारत को तीसरी सफलता मिली है। रवींद्र जडेजा ने लाबुशेन को आउट कर पवेलियन भेज दिया है। लाबुशेन 29 रन बनाकर आउट हो गए। क्रीज पर स्टीव स्मिथ और Josh inglish मौजूद है। 

  • 4 March 2025 3:32 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs AUS Live Score: स्मिथ और लाबुशेन क्रीज पर मौजूद

    Travis Head के आउट होने के बाद स्मिथ और लाबुशेन क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13 ओवर के बाद 72/2 है। 

  • 4 March 2025 3:19 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs AUS Live Score: Travis Head हुए आउट 

    भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रेविस हेड 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड को आउट कर पवेलियन भेज दिया है। शुभमन गिल ने कैच किया। 

  • 4 March 2025 2:57 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs AUS Live Score: Travis Head को दूसरा जीवनदान मिला

    भारतीय टीम का अब तक बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। लेकिन ट्रेविस हेड को दूसरा जीवनदान मिला है। ट्रेविस हेड रनआउट होने से बच गए।

  • 4 March 2025 2:50 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs AUS Live Score: कॉनली हुए आउट, भारत को पहली सफलता मिली

    मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई है। कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं।

  • 4 March 2025 2:45 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs AUS Live Score: Travis Head को मिला जीवनदान 

    ट्रेविस हेड को जीवनदान पहले ही ओवर में मिला। मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड का कैच छोड़ दिया।

  • 4 March 2025 2:32 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया काले आर्मबैंड के साथ मैदान पर उतरी

    टीम इंडिया आज ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ मैच में काले आर्मबैंड पहनेगी। टीम ने दिवंगत पद्मकर शिवालकर को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लैक आर्मबैंड पहना है। 

  • 4 March 2025 2:04 PM IST

    Champions Trophy 2025 Ind vs Aus Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला 

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरेगी।
Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story