×

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: भारत को मिली 44 रनों से जीत

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज चैंपियन ट्रॉफी का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में है।

Anupma Raj
Published on: 2 March 2025 1:48 PM IST (Updated on: 2 March 2025 9:42 PM IST)

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज चैंपियन ट्रॉफी का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में है। दोनों ही टीमें अपनी सभी मैच जीतकर आज आमने सामने है। दरअसल भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का ये मैच का नतीजा ही तय करेगा किस टीम का सामना दूसरे ग्रुप की किस टीम से होगा। चैंपियन ट्रॉफी से पाकिस्तान, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही बाहर हो चुका है। चैंपियन ट्रॉफी जीतने की रेस में भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड बरकरार है।

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: भारत की नजर तीसरी जीत पर

भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच को जीतकर अपनी जीत का सफर बरकरार रखना चाहेगा। वहीं न्यूजीलैंड भी इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश में है।



Live Updates

  • 2 March 2025 4:04 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: श्रेयस-अक्षर के बीच 58 रन की पार्टनरशिप 

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में श्रेयस और अक्षर के बीच 58 रनों की पार्टनशर हो गई है। दोनों ही खिलाड़ियों ने भारतीय पारी को संभाले रखा है। 



  • 2 March 2025 3:32 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: Shreyas और Axar क्रीज पर

    13 ओवर बाद भारत का स्कोर 44/3 है। भारत ने तीन विकेट खो दिए हैं। क्रीज पर अभी श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल मौजूद हैं। शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। 

  • 2 March 2025 3:08 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा,Virat Kohli आउट 

    भारत ने अपना तीसरा विकेट 30 विकेट के नुकसान पर खो दिया है। भारत को Virat Kohli के तौर पर तीसरा झटका लगा है। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल मौजूद है। 

  • 2 March 2025 2:56 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: Rohit Sharma हुए आउट 

    भारत को 22 के स्कोर पर दूसरा झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा है। क्रीज पर अब विराट कोहली के साथ Shreyas Iyer मौजूद हैं। 

  • 2 March 2025 2:46 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: Shubman Gill हुए आउट 

    भारत को 15 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। शुभमन गिल के तौर पर भारत को पहला झटका लगा है। गिल 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। क्रीज पर Ro-Ko जोड़ी यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूद है। 

  • 2 March 2025 2:35 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने की पारी की शुरुआत

    भारत की ओर से बल्लेबाजी करने रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर उतरे हैं। भारत का स्कोर 1 ओवर के बाद 6 रन है। 

  • 2 March 2025 2:25 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: Virat Kohli का 300वां मैच

    विराट कोहली, न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में अपने वनडे करियर का 300वां मैच खेल रहे हैं। इसके साथ ही किंग कोहली सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की इस लिस्ट में शामिल। 

  • 2 March 2025 2:18 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: भारत की Playing XI इस प्रकार है: 

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

  • 2 March 2025 2:04 PM IST

    Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी

    न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरेगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story