TRENDING TAGS :
Annual Sports Awards: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह हुआ संपन्न, चिराग और सात्विक बने खेल रत्न तो मोहम्मद शमी सहित इन 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार
Annual Sports Awards: भारत के सबसे बड़े खेल पुरस्कार में से एक खेल रत्न अवार्ड बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साई राज को मिला। वहीं मोहम्मद शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड
Annual Sports Awards(Source_Social Media)
Annual Sports Awards: भारत के राष्ट्रीय वार्षिक खेल पुरस्कार समारोह 9 जनवरी मंगलवार को संपन्न हुआ। देश की राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में हुए खेल पुरस्कार समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाली खेल प्रतिभाओं को अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार समारोह में भारत के उभरते बैडमिंटन सितारें चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी को सबसे बड़े खेल पुरस्कार खेल रत्न से सम्मानित किया गया। तो वहीं क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ ही कुल 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया।
मोहम्मद शमी बने अर्जुन अवार्डी, इन चिराग, सात्विक को मिला खेल रत्न
9 जनवरी को राष्ट्रीय वार्षिक खेल पुरस्कार समारोह की तारीख पहले से ही तय थी, इस दिन सभी नामित खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया गया था। जिसके बाद देश की प्रथम नागरिक यानी हमारे देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिसमें पिछले साल बैडमिंटन में जबरदस्त दमखम दिखाने वाले चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज को मेजर ध्यानचंद अवार्ड यानी खेल रत्न दिया गया। ये पुरस्कार भारतीय खेल में सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है।
26 एथलिट्स को मिला अर्जुन अवार्ड, जानें किसे मिला पुरस्कार
वहीं भारत के लिए साल 2023 के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से हर किसी की दिलों में जगह बना चुके दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप में उनके द्वारा सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन की वजह से नामित किया गया था। इसके अलावा अलग-अलग खेलों के 25 और खिलाड़ियों को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चलिए आपको हम इस आर्टिकल में आगे दिखाते हैं खेल पुरस्कार पाने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट और उनसे जुड़ा खेल...देखे खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार लिस्ट 2023
चिराग शेट्टी - बैडमिंटन
सात्विक साईराज रंकीरेड्डी - बैडमिंटन
अर्जुन पुरस्कार लिस्ट 2023
ओजस प्रवीण देवताले -आर्चरी
अदिति गोपीचंद स्वामी - आर्चरी
श्रीशंकर एम - एथलेटिक्स
पारुल चौधरी -एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन - मुक्केबाजी
आर वैशाली -शतरंज
मोहम्मद शमी - क्रिकेट
अनुश अग्रवाल - घुड़सवार
दिव्याकृति सिंह - घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर - गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक - हॉकी
पुखरामबम सुशीला चानू - हॉकी
पवन कुमार - कबड्डी
रितु नेगी - कबड्डी
नसरीन - खो-खो
पिंकी - लॉन कटोरे
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर - शूटिंग
ईशा सिंह - शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह संधू - स्क्वाश
अयहिका मुखर्जी - टेबल टेनिस
सुनील कुमार - कुश्ती
एंटीम - कुश्ती
नाओरेम रोशिबिना देवी - वुशु
शीतल देवी पैरा - आर्चरी
इलूरी अजय कुमार रेड्डी - ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव - पैरा कैनोइंग