×

IPL Auction 2024: दिल्ली कैपिटल्स का जिस खिलाड़ी पर था निशाना, वो हुआ सस्ते दाम में हासिल, कोच रिकी पोंटिंग हैं बहुत खुश

IPL Auction 2024: आईपीएल के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने भी कईं दांव खेले और अपनी टीम को कर लिया है मजबूत

Kalpesh Kalal
Published on: 21 Dec 2023 6:20 AM GMT
Ricky Ponting
X
IPL Auction 2024 (Source_Social Media)

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन से पहले मिनी ऑक्शन खत्म हो चुका है। इस नीलामी में आईपीएल में खेलने वाली कुल 10 फ्रेंचाइजी ने हिसा लिया था। जिसमें से कईं टीमों ने बड़े दांव लगाए तो कुछ ऐसी टीमें रही, जिनकों छोटे दामों में बड़ा खिलाड़ा मिल गया। इसी सूची में एक टीम दिल्ली कैपिटल्स की है। दिल्ली कैपिटल्स को इस नीलामी में बहुत ही बड़ा खिलाड़ी हाथ लगा है, वो भी एक छोटी सी रकम में...दिल्ली कैपिटल्स की टीम जिस खिलाड़ी को अपनी में लेने के लिए टारगेट कर रही थी, वो ही खिलाड़ी उन्हें बड़ी आसानी से मिल गया।

हैरी ब्रूक दिल्ली कैपिटल्स के थे निशानें पर

ये है इंग्लैंड के युवा स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक... 24 साल के हैरी ब्रूक को पिछले सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये की भारी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन हैरी ब्रूक ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया। जो 11 मैचों में केवल 190 रन ही बना सके। इस खराब प्रदर्शन के बाद ऑरेंज आर्मी ने उन्हें रिलीज कर नीलामी के बाजार के हवाले कर दिया। इस मिनी ऑक्शन में जैसे ही अंग्रेज खिलाड़ी का नाम आया तो दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लेने की ठान ली।

केवल 4 करोड़ की रकम में ब्रूक को कैपिटल्स अपना बनाया

पिछले सीजन के साधारण प्रदर्शन के बाद तो इनके नाम को लेकर ऑक्शन में ज्यादा कुछ खास क्रेज नहीं दिखा और दिल्ली कैपिटल्स को हैरी ब्रूक को बहुत ही आसानी से केवल 4 करोड़ रुपये में ही अपने पाले में कर दिया। कैपिटल्स की फ्रैंचाइजी पहले से ही इस खिलाड़ी को लेने के इरादें से उतरी थी और वो उन्हें अच्छे दाम में मिल गया, जिसके बाद उनकी टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग काफी खुश हैं। तो साथ ही उनकी फ्रेंचाइजी भी खुशी से फुले नहीं समा रही है।

रिकी पोंटिंग ने कहा, ऑक्शन में कमियों को कर लिया पूरा

दुबई में संपन्न हुए मिनी ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिकी पोंटिंग ने नीलामी में अपनी टीम में शामिल किए गए खिलाड़ियों पर बहुत ही खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन के दौरान टीम की कमियों को पूरा किया है। हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि, "हमने वे सभी कमियां पूरी कीं जो हम चाहते थे और मुझे लगा कि हमने ऑक्शन में में बहुत अच्छा काम किया है।"

हैरी ब्रूक को अपनी टीम में शामिल करने पर रिकी पोंटिंग हैं बहुत खुश

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग इस ऑक्शन में अपने सबसे बड़े मूव से खुश हैं, जिसमें उन्होंने इंग्लिश युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को हासिल किया। ब्रूक को अपने पाले में शामिल करने को लेकर पोंटिंग ने कहा कि, "मैं हैरी ब्रुक के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। वह इस समय सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक है। इस साल के ऑक्शन में वो हमारे नंबर एक प्राथमिकता थे और हम उसे अच्छी कीमत पर हासिल करने में कामयाब रहे। वह स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं और 50 ओवर के क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।"

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story