×

भारत ने बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में मलेशिया से मिली हार

Commonwealth Games 2022: बता दें सबसे पहले भारत की तरफ से सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी बैडमिंटन मिश्रित स्पर्धा के लिए मैदान पर उतरी। लेकिन ये दोनों खिलाड़ी अपने नाम के अनुरूप खेल नहीं दिखा पाए। इस भारतीय जोड़ी को आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी ने 21-18, 21-15 से करारी शिकस्त दी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 3 Aug 2022 3:24 AM GMT (Updated on: 3 Aug 2022 3:26 AM GMT)
Commonwealth games 2022
X

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग के बाद अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की मेडल टैली में भारत 13 पदकों के साथ छठवें स्थान पर पहुंच गया। भारत ने अभी तक 5 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं। मंगलवार को बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में भारत को हार के कारण सिल्वर मेडल मिला। भारतीय खिलाड़ी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। जिसके चलते भारत को स्वर्ण पदक की जगह सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। दूसरी तरफ मलेशिया की युगल जोड़ियां ने बेहद शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया ।

साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी को झेलनी पड़ी हार:

बता दें सबसे पहले भारत की तरफ से सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी बैडमिंटन मिश्रित स्पर्धा के लिए मैदान पर उतरी। लेकिन ये दोनों खिलाड़ी अपने नाम के अनुरूप खेल नहीं दिखा पाए। इस भारतीय जोड़ी को आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी ने 21-18, 21-15 से करारी शिकस्त दी।

बेरंग नज़र आई पीवी सिंधू:

दुनिया की सात नंबर खिलाड़ी पीवी सिंधू का खेल भी उनके नाम के अनुरूप बिल्कुल नहीं दिखा। बैडमिंटन एकल स्पर्धा में उनको दुनिया की 60 नंबर की खिलाड़ी जिन वेई गोह ने जबरदस्त टक्कर दी। पीवी सिंधु पहले राउंड में 20-22 से पिछड़ गई। एक बार तो उनके हाथ से मैच पिसलता नज़र आने लगा। लेकिन अगले राउंड में उन्होंने 21-17 से बाज़ी पलट दी।

किदांबी श्रीकांत ने किया निराश:

बैडमिंटन में भारत को सबसे अधिक उम्मीद किदांबी श्रीकांत से ही थी। लेकिन उन्होंने भारतीय फैंस को सबसे अधिक निराश किया। मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में किदांबी श्रीकांत दुनिया के 42वें नंबर के खिलाड़ी एनजी टीजे योंग से 1-2 से पिछड़ गए। पहले राउंड में किदांबी श्रीकांत कड़ी टक्कर के बाद 19-21 से पिछड़ गए। लेकिन दूसरे प्रयास में जबरदस्त वापसी करते हुए 21-6 की एकतरफा जीत दर्ज की। लेकिन तीसरे राउंड में 16-21 से हार गए जिससे भारत 1-2 से पिछड़ गया।

भारत को मलेशिया से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा:

बैडमिंंटन में मंगलवार को भारत को मलेशिया से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय बैडमिंटन टीम स्वर्ण पदक से चूक गई और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय फैंस को सबसे अधिक फैन्‍स निराशा किदांबी श्रीकांत की हार से हुई। हालांकि पीवी सिंधु अपना मैच जीत गई। इसके अलावा दोनों डबल्‍स मैचों में भारत को शिकस्‍त झेलनी पड़ी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story