×

Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू से लेकर महिला हॉकी टीम तक, जाने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का आज का शेड्यूल

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। भारतीय खिलाड़ियों ने पहले दिन अच्छा खेल दिखाया। आज भारतीय प्रसंशको को मीराबाई चानू से सबसे ज्यादा उम्मीदें होगी।

Aakash Mishra
Written By Aakash Mishra
Published on: 30 July 2022 6:31 AM GMT
Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू से लेकर महिला हॉकी टीम तक, जाने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का आज का शेड्यूल
X

CWG 2022: Check India's schedule on day 2 (Image credit: Twitter)

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहला दिन भारत के लिए काफी सफल रहा। भारत को टेबल टेनिस, तैराकी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी जैसे खेलों में सफलता मिली। हालाँकि, महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लेकिन कुल मिलाकर भारतीय दल के लिए पहला दिन बढ़िया रहा। वहीं दूसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे। आज भारतीय प्रसंशको की सबसे ज्यादा नजर मीराबाई चानू पर होगी, उन्होंने पिछले वर्ष टोक्यो ओलंपिक में देश को रजत पदक दिलाया था। महिला हॉकी टीम आज एक बार फिर जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। इसके अलावा नितेन्द्र सिंह रावत, लवलीना बोरगोहेन और टेबल टेनिस टीम पर भी सभी की नजरे रहेगी। आइए जानते है आज भारतीय खिलाड़ी किस समय किस खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत का शेड्यूल

एथलेटिक्स: नितेन्द्र सिंह रावत, पुरुष मैराथन फाइनल (दोपहर 1:30 बजे)

पैरा स्विमिंगः आशीष कुमार सिंह, पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक S9 फाइनल (रात 12:18 बजे)

स्विमिंगः

श्रीहरि नटराज, 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल (रात 1:14 बजे)

कुशाग्र रावत, 200मी फ्रीस्टाइल हीट 3 (दोपहर 3:00 बजे)

जिमनास्टिकः

महिला टीम फाइनल (रात 9:00 बजे)

व्यक्तिगत क्वलीफाइंग राउंड: प्रणति नायक, रुथुजा नटराज, प्रोतिष्ठा सामंत (रात 9:00 बजे)

बैडमिंटन :

मिश्रित टीम: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप ए (दोपहर 11:30 बजे)

मिश्रित टीम: भारत बनाम श्रीलंका, ग्रुप ए (दोपहर 1:30 बजे)

बॉक्सिंगः

54-57 किलोग्राम भारवर्ग: हुसैन मोहम्मद बनाम अमजोलेले (दोपहर 4:30 बजे)

66-70 किलोग्राम भारवर्ग: लवलीना बोरगोहेन बनाम एरियन निकोलसन (रात 11:00 बजे)

86-92 किलोग्राम भारवर्ग: संजीत बनाम एटो लिउ प्लोड्जिकी (31 जुलाई, रात 1:15 बजे)

साइकलिंगः

महिला स्प्रिंट क्वालिफाइंग: मयूरी लुटे, त्रयशा पॉल (दोपहर 2:30 बजे)

महिला 3000मी व्यक्तिगत क्वालीफाइंग राउंड: मीनाक्षी (दोपहर 2:30 बजे)

पुरुषों 4000 मीटर व्यक्तिगत क्वालीफाइंग राउंड: विश्वजीत सिंह, दिनेश (दोपहर 2:30 बजे)

पुरुष कीरिन फर्स्ट राउंड: एसो अल्बेन (रात 8:30 बजे)

महिला हॉकीः भारत बनाम वेल्स, पूल ए (रात 11:30 बजे)

वेटलिफ्टिंगः

पुरुष 55 किलोग्राम भारवर्ग: संकेत महादेव सरगरी (दोपहर 1.30 बजे)

पुरुष 61 किलोग्राम भारवर्ग: गुरुराज (दोपहर 1.30 बजे)

महिला 49 किलोग्राम भारवर्ग: सैखोम मीराबाई चानू (रात 08:00 बजे)

महिला 55 किलोग्राम भारवर्ग: बिंद्यारानी देवी सोरोखैबाम (31 जुलाई, रात 12:30 बजे)

टेबल टेनिसः

महिला टीम: भारत बनाम गुयाना, ग्रुप 2 (दोपहर 2:00 बजे)

पुरुष टीम: भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड, ग्रुप 3 (दोपहर 2:00 बजे)

स्क्वॉशः

पुरूष एकल राउंड 32: रमित टंडन (शाम 5 बजे), सौरव घोषाल (शाम 6.15 बजे)

महिला एकल राउंड 32: एस एस कुरूविला (शाम 5.45 बजे), जोशना चिनप्पा (शाम 5.45 बजे)

लॉन बॉल:

पुरुष ट्रिपल: भारत बनाम माल्टा (दोपहर 1:00 बजे)

महिला एकल: तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स) (दोपहर 1:00 बजे)

पुरुष युगल: भारत बनाम कुक आइलैंड (शाम 7:30 बजे)

महिला टीम (चार खिलाड़ी): भारत बनाम कनाडा (शाम 7:30 बजे)

Aakash Mishra

Aakash Mishra

Next Story