×

Commonwealth Games 2022: भारत ने 22 स्वर्ण के साथ बर्मिंघम को किया अलविदा, जानिए कैसा रहा 11 दिनों का सफर

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास का यह तीसरा मौका था जब इसकी मेजबानी इंग्लैंड ने की। बिना किसी विवाद के इन खेलों का सोमवार को 11वें दिन समापन हो गया। इसमें 72 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार करीब 5,000 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए। वहीं बर्मिंघम में आयोजित इन खेलों में 11 दिनों में 877 मेडल्स वितरित किए गए।

Suryakant Soni
Published on: 9 Aug 2022 1:31 AM GMT
Commonwealth Games 2022
X

Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सोमवार को समापन हो गया। भारत के लिए इस बार का कॉमनवेल्थ गेम्स कई मायनों में काफी अहम रहा। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग गेम्स को शामिल नहीं किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने देश का झंडा बुलंद कर दिया। 11 दिन तक नॉन स्टॉप चले खेलों के इस महासंग्राम में बड़े-बड़े धुरंधरों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। अलेक्जेंडर स्टेडियम में हुई क्लोजिंग सेरेमनी में शरथ कमल और निकहत जरीन भारतीय दल की परेड का नेतृत्व किया।

खिलाड़ियों ने जीते 877 मेडल:

राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास का यह तीसरा मौका था जब इसकी मेजबानी इंग्लैंड ने की। बिना किसी विवाद के इन खेलों का सोमवार को 11वें दिन समापन हो गया। इसमें 72 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार करीब 5,000 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए। वहीं बर्मिंघम में आयोजित इन खेलों में 11 दिनों में 877 मेडल्स वितरित किए गए।

भारत ने अपने नाम किए कुल 61 मेडल:

हॉकी में सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय दल का सफर समाप्त हुआ। भारत के लिए यह कॉमनवेल्थ गेम्स सफल रहा। भारतीय दल ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रोन्ज मेडल के साथ कुल 61 मेडल अपने नाम किए। इसी के साथ भारत मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सर्वाधिक 178 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 67 गोल्ड, 57 सिल्वर और 54 ब्रोन्ज मेडल शामिल हैं।

पंजाबी भांगड़ा ने मचाई धूम:

राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल हुए 72 देशों में भारत भी शामिल था। क्लोजिंग सेरेमनी में अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसमें भारतीय भांगड़ा का तड़का भी देखने को मिला। जिससे पूरा स्टेडियम भांगड़ा की धुन पर नाचने लगा। इसके अलावा भी कई तरह के विदेशी बैंड्स ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस दी।

विक्टोरिया में होगा अगला आयोजन:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन चेयरमैन डेम लुईस मार्टिन के संबोधन के बाद हो गया। चेयरमैन डेम लुईस मार्टिन ने सभी खिलाड़ियों का शामिल होने के लिए आभार जताया। इसके साथ उन्होंने बर्मिंघम के लोगों का भी धन्यवाद किया। इसके साथ कॉमनवेल्थ फ्लैग को विक्टोरिया को सौंपा गया। इससे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आयोजन विक्टोरिया होना तय हो गया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story