×

Commonwealth Games 2022: महिला हॉकी में लगा भारत को बड़ा झटका! इंग्लैंड ने भारत को 3-1 से हराया

Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड की खिलाड़ियों ने दूसरे क्‍वार्टर के बाद भी टीम इंडिया पर जवाबी हमला जारी रखा। इंग्लैंड को दूसरी गोल की सफलता 40वें मिनट में मिली। 40वें मिनट में टेस होवार्ड ने शानदार गोल किया। इसके बाद जब मैच खत्म होने में कुछ ही समय बचा तो मार्टिन ने गोल करके इंग्लैंड को दो गोल की बढ़त दिला दी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 3 Aug 2022 4:45 AM GMT (Updated on: 3 Aug 2022 4:49 AM GMT)
Commonwealth Games 2022
X
Click the Play button to listen to article

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बड़ा झटका लगा। महिला हॉकी स्पर्धा में मंगलवार को पुल-ए के ग्रुप मैच में इंग्‍लैंड ने भारतीय टीम को 3-1 की करारी मात दी। इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ इस मैच में बेहद शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम पिछड़ती नज़र आने लगी। मेजबान टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में हना मार्टिन, टेस होवार्ड और जिसेल एंसले ने एक-एक गोल दागा। वहीं भारत की तरफ से एक मात्र गोल वंदना कटारिया ने किया। अंत में भारत को 3-1 से हार का मुंह देखना पड़ा।

तीसरे मिनट में इंग्लैंड ने पहला गोल किया:

इस मैच की शुरुआत से ही इंग्लैंड की खिलाड़ी भारतीय टीम पर हावी हो गई। मैच के पहले हाफ में इंग्लैंड ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली थी। मैच के तीसरे मिनट में इंग्लैंड को पेनल्‍टी कॉर्नर मिला। जिसको इंग्लैंड की खिलाड़ी जिसेल एंसले ने गोल में तब्दील कर दिया। मैच के 12वें मिनट में भारत के पास गोल का बहुत बड़ा मौका था। लेकिन इंग्लैंड की गोलकीपर ने फुर्ती दिखाते हुए गोल होने से बचा लिया। भारतीय टीम इस मैच में पिछड़ने के बाद भी गोल के भरपूर प्रयास में लगी रही, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली।

टेस होवार्ड और मार्टिन ने किया गोल:

इंग्लैंड की खिलाड़ियों ने दूसरे क्‍वार्टर के बाद भी टीम इंडिया पर जवाबी हमला जारी रखा। इंग्लैंड को दूसरी गोल की सफलता 40वें मिनट में मिली। 40वें मिनट में टेस होवार्ड ने शानदार गोल किया। इसके बाद जब मैच खत्म होने में कुछ ही समय बचा तो मार्टिन ने गोल करके इंग्लैंड को दो गोल की बढ़त दिला दी। अंत में मैच इंग्लैंड ने 3-1 से जीत लिया।

वंदना कटारिया ने किया एकमात्र गोल:

इस मैच में भारतीय की खिलाड़ी भले ही गोल के मामले में इंग्लैंड की टीम से पिछड़ गई हो लेकिन टीम ने साहस के साथ मेजबान टीम का मुकाबला किया। मैच में कई बार ऐसे मौके आए जब भारत गोल करते-करते रह गया। भारत की तरफ से एकमात्र गोल वंदना कटारिया ने किया। चौथे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में वंदना कटारिया ने गोल करते हुए टीम की कुछ लाज बचाई।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story