×

बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का भव्य उद्घाटन समारोह, लाइव प्रसारण और पूरे कार्यक्रम की जानकारी...

Commonwealth Games 2022: खेलों के इस महाकुंभ की तैयारी पूरी हो चुकी है। 28 जुलाई को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों का भव्य उद्घाटन समारोह होगा। इसमें करीब 30 हज़ार से ज्यादा दर्शकों के आने की उम्मीद हैं। राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 से शुरू होगा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 25 July 2022 10:51 AM GMT
Commonwealth Games 2022
X

Commonwealth Games 2022 (Photo: Google)

CWG 2022 Opening Ceremony: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ में शुमार कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं। इसका आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से होने जा रहा है। 28 जुलाई को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों का भव्य उद्घाटन समारोह होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुल 72 राष्ट्र हिस्सा लेंगे। 1934 के बाद यह तीसरा मौका हैं जब कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन इंग्लैंड में होने जा रहा है। सबसे पहले राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 1930 में हुई थी। लेकिन भारत ने पहली बार इसमें 1934 में हिस्सा लिया था। उसी साल पहलवान राशिद अनवर ने देश को राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार पदक दिलाया था।

बर्मिंघम में होगा भव्य उद्घाटन समारोह:

खेलों के इस महाकुंभ की तैयारी पूरी हो चुकी है। 28 जुलाई को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों का भव्य उद्घाटन समारोह होगा। इसमें करीब 30 हज़ार से ज्यादा दर्शकों के आने की उम्मीद हैं। राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 से शुरू होगा। इसमें अलग-अलग तरह की प्रस्तुति पेश की जाएगी। इस उद्घाटन समारोह में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ के शामिल नहीं होने की खबर भी सामने आ रही हैं। महारानी एलिजाबेथ की जगह उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

यहां देख सकते हैं सीधा प्रसारण:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का बर्मिंघम से लाइव प्रसारण कई टीवी चैनल पर देख सकते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के मैचों के लाइव प्रसारण का मजा Sony TEN 1, Sony TEN 2, Sony TEN 3, Sony SIX और Sony TEN पर लिया जा सकता है। बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों का भव्य उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी देखने को मिलेगा।

इस बार क्रिकेट को किया शामिल:

इस बार कॉमनवेल्थ खेलों में क्रिकेट की भी वापसी हुई है। हालांकि, इस बार सिर्फ महिला क्रिकेट टीमें ही हिस्सा ले रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस बार पदक जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के पास होगी। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या भारत को क्रिकेट में मेडल हासिल होगा या नहीं..?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की तरफ से 215 खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। पिछली बार भारत ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी देश को अपने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद हैं। भारत के लिए सबसे सफल कॉमनवेल्थ 2010 रहा था, जो कि दिल्ली में आयोजित हुआ था और भारत ने कुल 101 मेडल जीते थे।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story