×

Commonwealth Games 2022 Day 7: भारत ने जीते दो पदक, Medal Tally में सातवें स्थान पर बरकरार

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सातवें दिन के खेल तक मेडल टैली में भारत टॉप टेन में बरक़रार रहा। इस सूची में भारत 20 पदकों के साथ सातवें स्थान पर बना हुआ है। मेडल टैली में 50 गोल्ड सहित 132 पदक जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं मेजबान इंग्लैंड इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने 42 गोल्ड सहित कुल 118 मेडल जीत लिए हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 5 Aug 2022 2:03 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2022 2:28 AM GMT)
commonwealth games 2022
X

Commonwealth Games 2022: भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। राष्ट्रमंडल खेलों में पहले छह दिन में भारतीय एथलीट्स ने 18 पदक जीतकर अपना दबदबा क़याम रखा। गुरूवार को हुए राष्ट्रमंडल खेल के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 2 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। अब भारत Commonwealth Games 2022 Medal Tally में सातवें स्थान पर बरक़रार हैं। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 20 पदक अपने नाम किए हैं, जिसमें 6 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। गुरूवार को बर्मिंघम खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हाई जंप में भारत भारत को दूसरा पदक मिल गया। भारत के हाई जंपर मुरली श्रीशंकर ने देश को ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में सिल्वर पदक दिलाया। इससे पहले तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता था। वहीं गुरूवार हुए खेलों में पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने देश को स्वर्ण पदक दिलाया।

Medal Tally में सातवें स्थान पर बरकरार भारत:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सातवें दिन के खेल तक मेडल टैली में भारत टॉप टेन में बरक़रार रहा। इस सूची में भारत 20 पदकों के साथ सातवें स्थान पर बना हुआ है। मेडल टैली में 50 गोल्ड सहित 132 पदक जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं मेजबान इंग्लैंड इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने 42 गोल्ड सहित कुल 118 मेडल जीत लिए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद कनाडा ने 17 गोल्ड सहित 59 मेडल अभी तक अपने नाम किए हैं। वहीं न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों ने अभी तक 16 गोल्ड सहित कुल 37 पदक जीते हैं। इसके बाद पांचवें स्थान पर 7 गोल्ड मेडल जीतकर स्कॉटलैंड का नाम है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 20 पदक जीते हैं, जिसमें 6 गोल्ड, 7 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं।

पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने जीता गोल्ड:

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भी भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सातवें दिन भारत के खिलाड़ियों ने दो पदक अपने नाम किए। इसमें एक पदक पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने जीता और दूसरा लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने हासिल किया। इसके साथ भारत के पदकों की संख्या अब 20 तक पहुंच गई है। गुरूवार को पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने देश को स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर को सिल्वर मेडल मिला। इसके अलावा बॉक्सिंग में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाज़ों ने पांच पदक पक्के कर लिए हैं।

भारत के पदकवीर:

गोल्ड मेडल विजेता: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, पैरा पावरलिफ्टर सुधीर

सिल्वर मेडल विजेता: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर

ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story