×

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की ध्वजवाहक होगी पीवी सिंधु, भारतीय ओलम्पिक संघ ने किया एलान

Commonwealth Games 2022: पिछले कुछ दिनों से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के ध्वजवाहक को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन नीरज चोपड़ा के नाम वापस लेने के बाद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने पीवी सिंधु को यह जिम्मेदारी सौंपी। पीवी सिंधु बर्मिंघम में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगी। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत होगी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 27 July 2022 3:45 PM GMT
Commonwealth Games 2022
X

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरूआत गुरुवार से होने जा रही है। बर्मिंघम में गुरुवार (28 जुलाई) को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की ओपनिंग सेरेमनी होगी। भारतीय ओलंपिक संघ ने पीवी सिंधु को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। लगातार दूसरी बार पीवी सिंधु भारत की ध्वजवाहक होगी। इस बार नीरज चोपड़ा को ध्वजवाहक बनाया जाता लेकिन चोट के कारण वो कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पीवी सिंधु ही भारत की ध्वजवाहक थीं।

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने किया एलान:

पिछले कुछ दिनों से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के ध्वजवाहक को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन नीरज चोपड़ा के नाम वापस लेने के बाद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने पीवी सिंधु को यह जिम्मेदारी सौंपी। पीवी सिंधु बर्मिंघम में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगी। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत होगी। इसका समापन 8 अगस्त को होगा। भारतीय खिलाड़ियों से इस बार भी देशवासियों को पिछली बार की तरह पदक की काफी उम्मीद है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा से देश को पदक की काफी उमीदें थी, लेकिन अब चोट के कारण उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से नाम वापस ले लिया।

पीवी सिंधु से पदक की उम्मीद:

देश को पीवी सिंधु से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मेडल की काफी उम्मीद है। पिछले दो कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पीवी सिंधु ने देश को सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इसके बाद पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। हाल ही में सिंधु ने सिंगापुर ओपन का खिताब भी अपने नाम किया है। अब देश को उनसे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी बेहतरीन प्रदर्शन की आस होगी। अब नीरज चोपड़ा के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से नाम वापस लेने के बाद सिंधु से पदक की ज्यादा उम्मीद हो गई है।

भारत के 213 एथलीट दिखाएंगे दम:

बता दें इस बार होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने जा रहा है। भारतीय खिलाडी इसमें अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। भारत की तरफ से पहले 215 एथलीट इसमें भाग लेने वाले थे। लेकिन नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण नाम वापस ले लिया। वहीं ऐश्वर्या बाबू डोप टेस्ट में फेल होने के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर हो गई।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story