×

Yuvraj Singh: क्रिकेटर युवराज सिंह की मां को मिली धमकी, 40 लाख रुपए की मांग, कहा- पैसे नहीं मिले तो कर देंगे...

Yuvraj Singh News: युवराज सिंह की मां शबनम सिंह को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपए मांगे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Aman Kumar Singh
Published on: 25 July 2023 4:43 PM GMT (Updated on: 25 July 2023 5:11 PM GMT)
Yuvraj Singh: क्रिकेटर युवराज सिंह की मां को मिली धमकी, 40 लाख रुपए की मांग, कहा- पैसे नहीं मिले तो कर देंगे...
X
युवराज सिंह मां शबनम सिंह के साथ (Social Media)

Yuvraj Singh News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की मां को धमकी देने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक महिला ने युवराज की मां शबनम से 40 लाख रुपए की मांग की। बताया जा रहा है कि उक्त महिला ने बदनाम कर देने की धमकी देते हुए उनसे पैसों की मांग की। इस मामले में अब पुलिस कार्रवाई शुरू हो गयी है। युवराज सिंह की मां को धमकाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह (Shabnam Singh) से अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि, एक महिला ने शबनम सिंह को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। शबनम से अवैध वसूली की कोशिश हुई। पुलिस ने बताया कि, युवराज की मां से 40 लाख रुपए की मांग की गई। आरोपी को युवराज के भाई जोरावर सिंह (Zorawar Singh) के लिए केयर टेकर के तौर पर रखी गई थी। लेकिन, 20 दिन बाद ही इस महिला को काम से हटा दिया गया था। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज- 1 थाना में FIR दर्ज की गई है।
युवराज के भाई की केयर टेकर थी महिला

आरोपी महिला का नाम हेमा है। गुरुग्राम के DLF फेज- 1 में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का घर है। उनकी मां शबनम सिंह ने डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस को शिकायत दी। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा, पिछले साल यानी वर्ष 2022 में युवराज के भाई जोरावर सिंह की केयरटेकर के तौर पर हेमा उर्फ डिम्पी नामक महिला को काम पर रखा गया। जोरावर सिंह बीते कई सालों से डिप्रेशन से जूझ रहा है। शबनम ने बताया कि, उन्होंने हेमा को 20 दिन बाद ही काम से हटा दिया था।

शबनम बोली- बेटे जोरावर को अपने जाल में फंसा रही थी

युवराज की मां शबनम ने कहा, 'हेमा प्रोफेशनल नहीं थी। हेमा उनके बेटे जोरावर को अपने जाल में फंसा रही थी।' शबनम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि, 'मई 2023 में हेमा उर्फ़ डिंपी ने उन्हें व्हाट्सएप मैसेज और कॉल करना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी, कि वो उनके परिवार को झूठे केस में फंसाकर बदनाम कर देगी। इसके लिए हेमा ने 40 लाख रुपए की अवैध वसूली की मांग की।
बदनाम करने की दी थी धमकी

शबनम ने बताया 19 जुलाई को हेमा कौशिक ने वॉट्सएप मैसेज भेजा। धमकी दी कि वो 23 जुलाई को केस दर्ज करवा देगी। इससे पूरे परिवार की बदनामी होगी। शबनम सिंह ने हेमा को कहा कि, रकम काफी बड़ी है। इसे जुटाने के लिए समय चाहिए। सोमवार तक 5 लाख रुपए देने की बात तय हुई, लेकिन मंगलवार पर टल गया। मंगलवार को जब आरोपी युवती हेमा 5 लाख रुपए लेने पहुंची तो डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story