×

Cricketer Ambati Rayudu: इस क्रिकेटर का 17 साल रहा विवादों से नाता, जाने अंबाती रायडू की नेट वर्थ और लाइफस्टाइल

Ambati Rayudu Biography: 20 साल के क्रिकेट करियर में 17 साल तक विवादों में रहने वाले क्रिकेटर अंबाती रायडू आज अपना 38 वा जन्मदिन मना रहे हैं। अंबाती एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 23 Sep 2022 2:23 AM GMT
Ambati Rayudu Net Worth
X

Ambati Rayudu (Image: Social Media)

Happy Birthday Ambati Rayudu: 20 साल के क्रिकेट करियर में 17 साल तक विवादों में रहने वाले क्रिकेटर अंबाती रायडू आज अपना 38 वा जन्मदिन मना रहे हैं। बता दे टीम इंडिया के बेहतरीन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू टीम इंडिया में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के प्रबल दावेदार थे। लेकिन साल 2019 वर्ल्ड कप में अचानक इस खिलाड़ी को सेलेक्टर्स ने टीम से बाहर कर दिया। जिसके बाद अंबाती रायडू ने इस फैसले का विरोध किया और क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। ICC वर्ल्ड कप 2019 के दौरान अंबाती रायडू की जगह विजय शंकर को टीम इंडिया में शामिल किया गया था।

बता दे अंबाती रायुडु तुनक-मिजाज व्यवहार के लिए जाने जाते है। अंबाती ने 20 साल पहले 2002 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था लेकिन विवादों से उनका नाता काफी पुराना है। बता दे खिलाड़ियों से लेकर बीसीसीआई तक से रायडू पंगा ले चुके हैं। दरअसल अंबाती 17 साल पहले विवादों में आए थे, तब उन्होंने हैदराबाद के अपने साथी खिलाड़ी अर्जुन यादव पर विवाद के बाद स्टंप से हमला कर दिया था।

2013 में की करियर की शुरुआत

अंबाती रायडू ने जुलाई 2013 में टीम इंडिया की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू किया। रायडू 55 वनडे में 47 की औसत से 1694 रन बना चुके हैं। जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। रायडू नाबाद 124 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है। इसके अलावा रायुडू ने 6 T20 इंटरनेशनल में 11 की औसत से 42 रन बनाए हैं। हालांकि रायडू ओवरऑल टी20 का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। रायडू 268 मैच में 27 की औसत से 5760 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और 30 अर्धशतक लगाया है और उस दौरान रायडू का स्ट्राइक रेट 125 का रहा है। इसके अलावा अंबाती 97 फर्स्ट क्लास मैच में 46 की औसत से 6151 रन बना चुके हैं। जिसमें 16 शतक और 34 अर्धशतक शामिल है, जिसमें 210 रन की सबसे बड़ी पारी भी खेली है।

रायडू की नेट वर्थ

दरअसल अंबाती रायुडू की कुल संपत्ति $6 मिलियन (रुपये 45 करोड़) है। रायडू ने क्रिकेट और अन्य ब्रांड से कमाई की है। जिसमें ड्रीम 11 आईपीएल 2020 और MS क्रिकेट बैट शामिल है। रायडू का सलाना सैलरी 7 करोड़ रुपए है। अंबाती रायुडू ने अपने आईपीएल में करियर की शुरुआत मुंबई की टीम से की थी, जहां अंबाती रायुडू का वेतन उनके पहले साल में ₹12,00,000 से हुई थी जो बाद में अपने ₹4,00,00,000 हुई। वहीं बता दे चेन्नई टीम में आने के बाद, रायुडू 2,20,00,000 रुपये रहा है। कुल मिलाकर, अंबाती रायुडू ने आईपीएल से ₹23,60,00,000 से अधिक की कमाई की है।

अंबाती रायुडू ने की चेन्नुपल्ली विद्या से शादी


पर्सनल लाइफ की बात करें तो अंबाती रायुडू ने साल 2009 में चेन्नुपल्ली विद्या से शादी कर ली। अंबाती रायडू की पत्नी अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। दोनों को जुलाई 2019 में एक बेटी भी हुई। बता दे अंबाती रायडू अपने परिवार के साथ आंध्र प्रदेश के वेल्लालुरु में रहते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story