×

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल कब कर रहे शादी? सुनील शेट्टी का खुलासा

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: केएल राहुल को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का कप्तान बनाया गया था। यह सीरीज भारत ने जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप कर जीती हैं। अब राहुल को एशिया कप में भारतीय टीम से जुड़ना है।

Prashant Dixit
Published on: 25 Aug 2022 12:35 AM GMT
Athiya Shetty KL Rahul Wedding
X

अथिया शेट्टी सुनील शेट्टी और केएल राहुल  (फोटों सोशल मीडिया)

Athiya Shetty and KL Rahul Marriage: भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियां बटोरती रही हैं। कई बार खबरें आई यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। अब अथिया के पिता बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने खुद ही खुलासा किया हैं, कि अथिया और राहुल कब शादी कर रहे हैं। सुनील शेट्टी ने इंस्टेंटबॉलीवुड से कहा इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह राहुल और अथिया की शादी को लेकर खुलासा कर रहे हैं।

सुनील शेट्टी ने बताया शादी का सच

सुनील शेट्टी से बातचीत में उनसे अथिया शेट्टी की शादी को लेकर सवाल किया इसपर सुनील शेट्टी ने बताया, कि मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे तय करेंगे राहुल के शिड्यूल हैं, अभी विश्व कप है, साउथ अफ्रीकन टूर है, ऑस्ट्रेलिया टूर है, जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा, तब शादी होगी एक दिन में शादी नहीं हो सकती है।

दोनों के परिवार साउथ इंडियन से

कुछ दिनों पहले पिंकविला ने बताया था, कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कपल के पेरेंट्स केएल राहुल और अथिया शेट्टी को बहुत प्यार करते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो दोनों ही इस साल 2022 के अंत तक पति और पत्नी के रिश्ते में बंध जाएंगे। बता दें कि सुनील शेट्टी एक मंग्लोरियन परिवार में जन्मे जो यह साउथ इंडियन हैं। केएल राहुल भी मैंगलुरु से ताल्लुक रखते हैं, कहा जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की साउथ इंडियन वेडिंग सेरेमनी होगी।

दिसंबर तक राहुल-अथिया की शादी!

केएल राहुल ने चोट से ठीक होकर भारतीय टीम में वापसी की है। राहुल को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का कप्तान बनाया गया था। यह सीरीज भारत ने जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप कर जीती हैं। अब केएल राहुल को एशिया कप में को 27 अगस्त से शुरू होकर के 11 सितंबर तक में खेलना है। भारत पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के विरुद्ध खेलेगा।

अभी टी20 विश्व कप में खेलेंगे राहुल

एशिया कप के बाद भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है। इसमें भी केएल राहुल का खेलना तय माना जा रहा है। ऐसे में राहुल के पास देखा जाए तो इस साल शादी के लिए बेहद कम समय है। मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार इस साल के आखिर में दिसंबर में राहुल और अथिया की शादी हो सकती है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story