×

आजादी के 75वें वर्षगांठ पर क्रिकेटरों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

क्रिकेटरों ने आजादी के 75वें वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। कुछ विदेशी क्रिकेटर भी शुभकामनाएं देने में शामिल हुए।

Aakash Mishra
Written By Aakash Mishra
Published on: 15 Aug 2022 10:10 AM GMT (Updated on: 15 Aug 2022 10:11 AM GMT)
आजादी के 75वें वर्षगांठ पर क्रिकेटरों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
X

Hardik Pandya, Mohammad Shami, Mithali Raj (Image credit: Social Media)

Independence Day: आज 15 अगस्त को भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए। आजादी के 75वें वर्षगांठ को देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को अपने घरों पर तिरंगा लहरने का आग्रह किया था, जिसके बाद 15 अगस्त को पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।

भारतीय क्रिकेटरों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

क्रिकेटर भी खुद को इससे अलग नहीं रख पाए। कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "न पूछो ज़माने को के क्या मेरी कहानी है, हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी है। हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए दिल दिया है…जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए!! स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को अनेक शुभकामनाएँ"


ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरे सभी भारतीय साथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"



तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने तिरंगे के साथ खुद की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"भारत के लिए खेलना एक सपना था और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी। यह एक गर्व की अनुभूति थी जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। जैसे हमारा देश आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है, आइए नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करें।"

मोहम्मद शमी ने अपने घर की छत पर तिरंगा लहराते हुए विडियो शेयर किया, उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आज का दिन इस महान राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करने का दिन है। स्वतंत्रता की यह भावना हम सभी को जीवन में सफलता और गौरव की ओर ले जाए। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!"



सलामी बल्लेबाज शिखर विडियो शेयर कर के सभी को स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दी।

विदेशी खिलाड़ियों ने भारतीय फैंस को शुभकामनाएं दी

कई विदेशी खिलाड़ियों ने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं दी।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रशंसकों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "भारत में हमारे सभी परिवार और दोस्तों को हम स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।"

उनके अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने भारतीय फैंस को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "भारत को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई, यहां ही मैंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।"

Aakash Mishra

Aakash Mishra

Next Story