TRENDING TAGS :
CSK और MI ने जारी की रिटेन प्लेयर्स की सूची, मुंबई इंडियंस ने छोड़ दिया कीरोन पोलार्ड का साथ, देखें पूरी लिस्ट...
IPL 2023 Mini Auction: टी-20 विश्वकप से टीम इंडिया बाहर हो चुकी है। लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए आईपीएल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए दिसंबर में मिनी ऑक्शन होने जा रहा है। इससे पहले सभी टीमों को अपने उन खिलाड़ियों के नाम की सूची बनानी है, जिनको वो रिटेन और रिलीज कर रही है।
IPL 2023 Mini Auction
IPL 2023 Mini Auction: टी-20 विश्वकप से टीम इंडिया बाहर हो चुकी है। लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए आईपीएल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए दिसंबर में मिनी ऑक्शन होने जा रहा है। इससे पहले सभी टीमों को अपने उन खिलाड़ियों के नाम की सूची बनानी है, जिनको वो रिटेन और रिलीज कर रही है। इसमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई की टीमों ने अपनी रिटेन प्लेयर्स की सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड का साथ छोड़ दिया है। जबकि तमाम अटकलों के बाद भी चेन्नई ने रविंद्र जडेजा रिटेन प्लेयर्स की सूची में शामिल कर लिया।
23 दिसंबर को होगा मिनी ऑक्शन:
आईपीएल मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्ची में किया जाएगा। वहीं, इससे पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सहित बाकी टीमों ने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने एक बार फिर रविंद्र जडेजा पर विश्ववास जताया है। पिछले सीजन के बाद माना जा रहा था कि जडेजा टीम से अलग हो जाएंगे और नई टीम से खेलते दिखाई देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम ने कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर बड़ा चौंकाने वाला फैसला किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ी:
महेन्द्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, ड्वेन प्रिटोरियस दीपक चाहर।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज:
क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, नारायण जगदीसन, मिशेल सेंटनेर
मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन:
रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा
मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज:
फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, टाइमल मिल्स, मयंक मार्कंडे, ऋतिक शौकीन