×

CWC 2019: लंदन की सड़कों पर अनुष्का के साथ दिखे विराट, देखें फोटो

इंग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस लंदन पहुंच गई हैं। अनुष्का को कोहली के साथ इंग्लैंड की सड़कों पर घूमते देखा गया। दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है।

Aditya Mishra
Published on: 20 Jun 2019 6:01 AM GMT
CWC 2019: लंदन की सड़कों पर अनुष्का के साथ दिखे विराट, देखें फोटो
X

लंदन: इंग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस लंदन पहुंच गई हैं। अनुष्का को कोहली के साथ इंग्लैंड की सड़कों पर घूमते देखा गया। दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें,,, वर्ल्ड कप 2019: आज मजबूत ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने मैदान में होगा बांग्लादेश

यह तस्वीर विराट कोहली फैन क्लब के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई है। तस्वीर के साथ लिखा है- लंदन के ओल्ड बॉन्ड स्ट्रीट पर आज एक साथ विराट और अनुष्का।

विराट और अनुष्का की तस्वीर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के बाद सामने आई है। बता दें कि ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर पाकिस्तान को आईसीसी विश्व कप मुकाबले में शानदार तरीके से हराने के बाद भारतीय खिलाड़ी दो दिनों के लिए ब्रेक पर हैं।

यह भी पढ़ें,,, वर्ल्ड कप 2019: आज मजबूत ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने मैदान में होगा बांग्लादेश

इस बीच कोहली के अलावा धवन की तस्वीर सामने आई है। धवन ने खुद यह तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी पत्नी और बेटे के साथ हैं। उनके साथ रोहित शर्मा, उनकी पत्नी और बच्चा भी है।

यह भी पढ़ें,,, शिखर धवन के विश्व कप से बाहर होने सौरव गांगुली ने कही ये बात

पाकिस्तान की टीम पर विजय के बाद टीम प्रबंधन ने बताया था कि भारतीय टीम दो दिनों के ब्रेक पर रहेगी। भारत ने बीते 12 दिनों में 3 मैच खेले हैं। उसका पहला मैच 5 जून को था। इस बीच में हालांकि न्यूजीलैंड के साथ होने वाला उसका मुकाबला बारिश में धुल गया था।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story