IND W vs WI W: टीम इंडिया को बड़ी सफलता, 155 रनों से वेस्टइंडीज को दी मात

IND W vs WI W Live: शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना तीसरा मुकाबला खेलते हुए बड़ी सफलता दर्ज की है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 12 March 2022 2:46 AM GMT (Updated on: 12 March 2022 8:06 AM GMT)

IND W vs WI W Live: शनिवार को आईसीसी महिला वनडे विश्व कप (ICC Women Cricket World Cup) में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतरी। अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड से हार गई थी। लेकिन वेस्टइंडीज को हराने के बाद भारतीय महिला टीम ने फिर से वर्ल्ड कप में वापसी कर ली है। इस मैच में एक समय पर ऐसा लगा कि वेस्टइंडीज यह मुकाबला जीत सकती है, लेकिन भारतीय महिला गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हैं, लगातार विकेट झटके, जिससे टीम इंडिया को दूसरी बड़ी जीत मिली है।

Live Updates

  • 12 March 2022 4:43 AM GMT

    भारत को 8वां झटका

    वेस्टइंडीज भारत को लगातार झटके दे रही है। हरमनप्रीत के बाद अब झूलन गोस्वामी भी सस्ते में आउट हो गई हैं। उन्होंने 5 गेंदों पर केवल 2 रन जड़े। 

  • 12 March 2022 4:42 AM GMT

    हरमनप्रीत भी पवेलियन लौटीं

    Pooja Vastrakar के बाद Harmanpreet Kaur आउट हो चुकी हैं। हरमनप्रीत ने शानदार पारी खेलते हुए 107 बॉल पर 102 रन बनाए। इसमें उनके 10 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं। 


  • 12 March 2022 4:40 AM GMT

    भारत को 5वां झटका लगा है। ऋषा घोष 5 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट चुकी हैं। 

  • 12 March 2022 4:39 AM GMT

    स्मृति के बाद हरमनप्रीत ने ठोका शतक

    स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद हरमनप्रीत पारी को संभाले हुए हैं और उन्होंने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। भारत की तरफ से स्मृति और हरमनप्रीत ने इस मैच में शतक जड़ा है। 


  • 12 March 2022 4:20 AM GMT

    स्मृति मंधाना आउट

    भारत को चौथा झटका लगा है। टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आउट हो गई हैं। उन्होंने 119 बॉल पर 123 रन बनाए हैं। इसमें उनके 13 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। 


  • 12 March 2022 4:18 AM GMT

    स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेलते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। ODI में यह उनका 5वां शतक है। 


  • 12 March 2022 3:44 AM GMT

    भारत का स्कोर 200 पार

    वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 219 रन का स्कोर बना लिया है। Smriti Mandhana और Harmanpreet Kaur क्रीज पर बने हुए हैं।

  • 12 March 2022 2:55 AM GMT

    मंधाना के 50 रन

    टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। 


  • 12 March 2022 2:53 AM GMT

    स्मृति-हरमनप्रीत मैदान पर जमीं

    भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर क्रीज पर जमी हुई हैं। मंधाना 32 और कौर 14 रन बनाकर खेल रही हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 25 रन की साझेदारी हो चुकी है।


  • 12 March 2022 2:51 AM GMT

    भारत को तीन विकेट का झटका

    भारतीय टीम ने टॉस जीतते हुए बैटिंग का फैसला लिया। यास्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना की जोड़ी ओपनिंग के लिए उतरी। तूफानी पारी की शुरुआत करने के बाद यास्तिका 21 गेदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। यास्तिका के आउट होने के बाद कप्तान मिताली राज मैदान पर उतरीं, हालांकि वह 5 रन बनाने के बाद आउट हो गईं। इस तरह वेस्टइंडीज ने 10 ओवर के अंदर भारत के दो अहम विकेट चटका लिए। इसके बाद मैदान पर उतरीं दीप्ती शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह यह भारत के लिए तीसरा झटका रहा। 

Shreya

Shreya

Next Story