बॉक्सिंग में भारत का जलवा, नीतू और अमित पंघाल ने जीता स्वर्ण पदक

CWG 2022 Day 10: बॉक्सिंग में भारतीय महिला बॉक्सर नीतू ने 45-48 किग्रा भारवर्ग की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मैच में मजाब इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से करारी शिकस्त दी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नीतू ने भारत के लिए 14वां स्वर्ण पदक जीता है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 7 Aug 2022 10:38 AM GMT
CWG 2022 Day 10
X

CWG 2022 Day 10: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दसवें दिन की शुरुआत भारत ने दो गोल्ड मेडल के साथ की। भारत को ये दोनों ही स्वर्ण पदक बॉक्सिंग में हासिल हुए। पहले महिला बॉक्सर नीतू घणघस ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। बॉक्सर नीतू घणघस के कुछ ही देर बाद अमित पंघाल ने अंग्रेज बॉक्सर को हराकर देश के नाम एक और स्वर्ण पदक किया। इसके साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक कुल 15 गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए। इसके अलावा रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूज़ीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीत लिया।

नीतू की शानदार जीत:

बॉक्सिंग में भारतीय महिला बॉक्सर नीतू ने 45-48 किग्रा भारवर्ग की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मैच में मजाब इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से करारी शिकस्त दी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नीतू ने भारत के लिए 14वां स्वर्ण पदक जीता है।

अमित पंघाल ने इंग्लैंड के बॉक्सर को चटाई धूल:

महिला बॉक्सर नीतू के कुछ देर बाद ही देश को एक और स्वर्ण पदक दिलाया। बॉक्सर अमित पंघाल का मुकाबला भी इंग्लैंड के ही बॉक्सर के साथ था। इंग्लैंड के किआरन मैकडोनाल्ड को बॉक्सिंग का सरताज माना जाता है। लेकिन अमित पंघाल ने मैकडोनाल्ड को कुछ ही देर में आसानी से हरा दिया। इसके साथ भारत के खाते में अब तक 15 स्वर्ण पदक हो चुके हैं।

पीवी सिंधु ने बनाई फाइनल में जगह :

बॉक्सिंग और हॉकी के अलावा रविवार को बैडमिंटन में भी खुशखबरी मिली। पीवी सिंधु ने महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की जिया मिन को 21-19, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए होगा।

कुश्ती में भारत को सर्वाधिक 12 मेडल:

शनिवार के दिन यानी राष्ट्रमंडल खेल के नौवें दिन भारत ने कुल 14 मेडल अपने नाम किए। जिसमें चार गोल्ड, तीन सिल्वर और सात ब्रॉन्ज़ शामिल थे। इसके अलावा क्रिकेट, हॉकी, बॉक्सिंग और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक की उम्मीद बरकरार रखी। क्रिकेट और हॉकी में भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई। कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार के खेल को दोहराते हुए शनिवार को भी तीन गोल्ड सहित 6 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। अभी तक कुश्ती में भारत को सर्वाधिक 12 मेडल मिले हैं। जबकि वेटलिफ्टिंग में भारत को 10 पदक हासिल हुए थे।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story