×

CWG 2022 में पदकों की बरसात, 6 मेडल जीतकर भारत के धाकड़ पहलवानों ने दिखाई दुनिया को ताकत

CWG 2022: कॉमनवेल्थ 2014 में सिल्वर और 2018 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक ने 2022 में पदकों की हैट्रिक लगा दी। लेकिन इस उन्होंने भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला। साक्षी ने भारत को कुश्ती में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। एक बार साक्षी 4 चार अंक से पिछड़ गई थी। लेकिन उसके बाद शानदार वापसी करते हुए गोल्ड तमगा हासिल किया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 6 Aug 2022 2:14 AM GMT
CWG 2022
X

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शुक्रवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। पहलवानी के अखाड़े में भारत के पहलवानों ने तीन गोल्ड सहित 6 मेडल एक ही दिन पाने नाम कर लिए। जिसमें तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। कुश्ती में इन धाकड़ पहलवानों के दम पर भारत अब मेडल टैली में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। कुश्ती में शुक्रवार को भारत की तरफ से 6 पहलवान मैट पर उतरे और सभी ने पदक जीतकर दुनिया को दिखा दिया कि कुश्ती में भारत का कोई मुकाबला नहीं है। बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने गोल्ड मेडल जीतकर तिरंगा लहरा दिया।

बजरंग पूनिया ने की गोल्ड के साथ शुरुआत:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बजरंग पुनिया ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में कनाडा के लचलान मैकनील को हराकर गोल्ड जीता है। बजरंग पूनिया की जीत के बाद एक के बाद एक भारत के 6 पदक हो गए। बजरंग ने कनाडा के पहलवान लचलान मैकनील को चारों खाने चित्त कर दिया। और देश को कुश्ती में पहला गोल्ड मेडल दिलाया।

साक्षी मलिक ने लगाई हैट्रिक:

कॉमनवेल्थ 2014 में सिल्वर और 2018 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक ने 2022 में पदकों की हैट्रिक लगा दी। लेकिन इस उन्होंने भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला। साक्षी ने भारत को कुश्ती में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। एक बार साक्षी 4 चार अंक से पिछड़ गई थी। लेकिन उसके बाद शानदार वापसी करते हुए गोल्ड तमगा हासिल किया।

दीपक ने टिका दिए पाकिस्तानी पहलवान के घुटने:

भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दीपक पूनिया ने दिलाया। दीपक पूनिया का गोल्ड मेडल इस मायने में काफी महत्वपूर्ण था कि उनके सामने पाकिस्तान का पहलवान कुश्ती लड़ रहा था। दीपक ने पाकिस्तानी पहलवान के 3-0 से घुटने टिका दिए। और देश को स्वर्ण पदक दिलाया।

गोल्ड से चूकी अंशु मलिक:

भारत की पहलवान अंशु मलिक ने भी कुश्ती में बेहद दम दिखाया। फाइनल मुकाबले में अंशु मलिक गोल्ड जीतने से चूक गई। नाइजीरियाई पहलवान ने अंशु मलिक को फाइनल में हरा दिया। जिसके चलते उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने जीते कांस्य पदक:

भारत को तीन स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ दो कांस्य पदक भी मिले। दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने देश को कांस्य पदक दिलाया। इन दो मेडल के चलते भारत ने शुक्रवार यानी कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन 6 पदक जीत लिए।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story