×

Silver Medal Winners: CWG 2022 के इन खेलों में हुई भारत की चांदी, देखें सिल्वर मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट...

Silver Medal Winners: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे अधिक तीन सिल्वर मेडल हासिल किए। ये तीनों वेटलिफ्टर गोल्ड से चूक गए। लेकिन फिर भी इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की काफी चांदी हुई। भारतीय वेटलिफ्टर संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी और विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया।

Suryakant Soni
Published on: 9 Aug 2022 4:18 AM GMT (Updated on: 9 Aug 2022 4:19 AM GMT)
Silver Medal Winners
X

CWG 2022 Silver Medal Winners: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए इस बार भी अपनी चमक बिखेरी। देश के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 22 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा कई ऐसे गेम्स थे, जहां भारत गोल्ड मेडल से चूक गया। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इस बार 16 सिल्वर मेडल प्राप्त हुए। भारत को इस बार इन गेम्स में पहला पदक भी सिल्वर ही मिला। वेटलिफ्टिंग में संकेत महादेव ने देश की झोली में पहला सिल्वर मेडल डाला। इसके बाद यह सिलसिला 11वें दिन तक बरक़रार रहा। देश को इस बार अंतिम सिल्वर मेडल हॉकी में मिला। हॉकी में भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई।

वेटलिफ्टिंग में सर्वाधिक सिल्वर मेडल:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे अधिक तीन सिल्वर मेडल हासिल किए। ये तीनों वेटलिफ्टर गोल्ड से चूक गए। लेकिन फिर भी इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की काफी चांदी हुई। भारतीय वेटलिफ्टर संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी और विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया।

जूडो में दिखी भारत की ताकत:

वेटलिफ्टिंग के बाद जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दो सिल्वर मेडल हासिल किए। इसमें पहले सुशीला देवी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उसके बाद तूलिका ने जूडो में सिल्वर मेडल हासिल कर देश का मान बढ़ाया।

हॉकी और क्रिकेट में सिल्वर मेडल मिला:

देश के खिलाड़ियों ने हॉकी और क्रिकेट में भी अपना दम दिखाया। पुरुष हॉकी टीम और महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। लेकिन दोनों ही खेलों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हरा दिया। जिसके चलते सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा लॉन बॉल की पुरुष टीम ने पहली बार सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा था।

देखें सिल्वर मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट:

1. संकेत महादेव सागर (सिल्वर मेडल)

2. बिंदियारानी देवी (सिल्वर मेडल)

3. सुशीला देवी (सिल्वर मेडल)

4. विकास ठाकुर (सिल्वर)

5. मिक्स्ड बैडमिंटन टीम (सिल्वर)

6. तूलिका मान (सिल्वर मेडल)

7. मुरली श्रीशंकर (सिल्वर मेडल)

8. अंशु मलिक (सिल्वर मेडल)

9. प्रियंका गोस्वामी (सिल्वर मेडल)

10. अविनाश साबले (सिल्वर मेडल)

11. अब्दुल्ला अबुबकर (सिल्वर मेडल)

12. अचंत और जी. साथियान (सिल्वर मेडल)

13. महिला टीम (सिल्वर मेडल)

14. सागर अहलावत (सिल्वर मेडल)

15. मेंस हॉकी टीम (सिल्वर मेडल)

16. लॉन बॉल्स मेंस टीम (सिल्वर मेडल)

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story