×

CWG 2022: एलिसा हीली ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्टीय में 100 शिकार करने वाली पहली विकेटकीपर

CWG 2022: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलिसा हीली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में इतिहास रच दिया। वह विकेटकीपर के रूप में 100 शिकार करने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

Aakash Mishra
Written By Aakash Mishra
Published on: 29 July 2022 2:11 PM GMT (Updated on: 29 July 2022 2:12 PM GMT)
CWG 2022: एलिसा हीली ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्टीय में 100 शिकार करने वाली पहली विकेटकीपर
X

Alyssa Healy (Image Credit: Twitter)

INS-W vs AUS-W Commonwealth Games 2022: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई और नहीं कर सका। उन्होंने शुक्रवार को भारत के खिलाफ कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले मैच में इतिहास रच दिया। एलिसा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में विकेटकीपर के रूप में 100 शिकार पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली विकेटकीपर बन गई है। उन्होंने भारत के खिलाफ चौथे ओवर में स्मृति मांधना का कैच लपक कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

हीली ने मैच के दौरान एक बेवकूफी भी की

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर हीली ने मैच के दौरान एक बेवकूफी भी की, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान हीली की बेवकूफी की वजह से भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को जीवनदान मिला। शेफाली जब 32 के स्कोर पर थी, तभी मैकग्रा की एक वाइड गेंद पर हीली के पास शेफाली को आउट करने का पूरा मौका था। शेफाली क्रीज के बाहर थी, हीली ने गेंद को हाथों में पकड़ कर शेफाली के क्रीज में आने से पहले गिल्ली भी उड़ा दी थी। लेकिन उन्होंने जिस हाथ से गिल्लियां उड़ाई थी गेंद उस हाथ में नहीं थी, उन्होंने गेंद दूसरी हाथ में पकड़ रखी थी। सोशल मीडिया पर हीली के इस बेवकूफी को काफी शेयर किया जा रहा हैं।

धोनी-डिकॉक को पछाड़ा

एलिसा हीली ने क्रिकेट के दिग्गज विकटकीपर बल्लेबाजी में से एक एमएस धोनी (MS DHONI) को भी पीछे छोड़ दिया। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने विकट के पीछे से टी20 में 91 शिकार किए है। उन्होंने 98 टी20 मैचों में 57 कैच और 34 स्टंपिंग किए हैं। इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर साराह टेलर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 88 मैच में 74 शिकार किए हैं, जिसमें 23 कैच और 51 स्टंपिंग शामिल हैं। वहीं साउथ अफ्रीफा के क्विंटन डिकॉक चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 65 टी20 मुकाबलों में 73 शिकार किए हैं, इसे 58 कैच और 15 स्टंपिंग शामिल हैं।

एलिसा का क्रिकेट से है गहरा नाता

एलिसा हीली का क्रिकेट से काफी गहरा नाता है। उनके पति मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के दिग्गज गेंदबाज हैं। मिचेल स्टार्क को 2015 विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था। उन्होंने उस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को खिताब जिताने में अहम भूमिक निभाई थी। हीली ने अब तक 127 टी20 मैचों में 2159 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं।

Aakash Mishra

Aakash Mishra

Next Story