इस टेनिस प्लेयर ने 'लेस्बियन' होने का किया था खुलासा, अब आफत में पड़ी जिंदगी!

Daria Kasatkina: दारिया कसात्किना (Daria Kasatkina) ने हाल ही में एक रूसी ब्लॉगर को दिए गए इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया था कि वह नतालिया जाबियाको के साथ रिश्ते में हैं। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नतालिया जाबियाको के साथ एक साथ फोटो भी पोस्ट शेयर की थी।

Suryakant Soni
Published on: 21 July 2022 8:05 AM GMT
Daria Kasatkina
X

Daria Kasatkina: रूस की सर्वश्रेष्ठ महिला टेनिस खिलाड़ियों में शुमार दारिया कसात्किना (Daria Kasatkina) ने हाल ही में अपने 'लेस्बियन' होने का खुलासा किया था। जिसके बाद से उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद वो बेहद परेशान नज़र आ रहीं हैं। दारिया कसात्किना (Daria Kasatkina) को अब भय घर वापसी का डर सता रहा है। बता दें कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान कसात्किना ने बताया था कि वह लेस्बियन है और एक महिला को डेट कर रही हैं। इसके बाद से उनको सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।

नतालिया जाबियाको के साथ है दारिया कसात्किना का रिश्ता:

दारिया कसात्किना (Daria Kasatkina) ने हाल ही में एक रूसी ब्लॉगर को दिए गए इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया था कि वह नतालिया जाबियाको के साथ रिश्ते में हैं। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नतालिया जाबियाको के साथ एक साथ फोटो भी पोस्ट शेयर की थी। बता दें रूस में 1993 में समलैंगिक संबंधों को अपराध से अलग कर दिया गया था। लेकिन पिछले कुछ सालों से एक बार फिर समलैंगिक संबंधों को अपराध की तरह देखा जा रहा है। बता दें 2013 से ही रूस में समलैंगिकों रिश्तों के प्रचार को प्रतिबंधित कर दिया गया था। आज भी कई देशों में समलैंगिक रिश्तों को गलत नज़र से देखा जाता हैं।

नंबर 1 रूसी खिलाड़ी रह चुकी दारिया कसात्किना:

बता दें टेनिस के करियर की शुरुआत में दारिया कसात्किना ने अपने प्रदर्शन से सभी को चकित किया था। इसी साल 16 मई 2022 को वो एक बार नंबर 1 रूसी खिलाड़ी बन गई थी। उन्होंने अभी तक कई बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं। लेकिन अब उनको सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को साझा करने पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा हैं। रूसी टेनिस स्टार दारिया कसात्किना ने अपनी समलैंगिक सार्वजनिक कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की है।

रूस में 'गे' होना या बनना हास्यास्पद माना जाता है: दारिया कसात्किना

दारिया कसात्किना ने इंटरव्यू में कहा कि रूस में समलैंगिक होना हास्यास्पद माना जाता है। कसात्किना ने आगे कहा कि ''इस वर्ल्ड में स्ट्रेट होना बिल्कुल भी आसान नहीं है। रूस में समलैंगिक रिश्ते निभाना बहुत ही खतरनाक हो चुका है।'' इसके साथ ही उन्होंने अपने देश के नियमों पर भी आवाज़ उठाते हुए कहा कि ''यहां सिर्फ लोगों को बंदिशों में रखा जाता हैं। यहां लोग अपने हिसाब से जीवन यापन नहीं कर पाते है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story