×

..तो धोनी की वजह से एशिया कप का फाइनल हार गई पाकिस्तान, श्रीलंका के कप्तान ने बताई ये बात

Asia Cup Final: एशिया कप खिलाफ श्रीलंका ने अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ने फाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को गहरा सदमा दिया। पाकिस्तानी फैंस को अपने खिलाड़ियों से एशिया कप का ख़िताब जीतने की पूरी उम्मीद थी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 13 Sep 2022 6:58 AM GMT
Asia Cup Final
X

Asia Cup Final

Asia Cup Final: एशिया कप खिलाफ श्रीलंका ने अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ने फाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को गहरा सदमा दिया। पाकिस्तानी फैंस को अपने खिलाड़ियों से एशिया कप का ख़िताब जीतने की पूरी उम्मीद थी। और किस्मत भी पाकिस्तान के साथ थी। फिर कैसे श्रीलंका को जीत मिली, इसका खुलासा श्रीलंकाई कप्तान ने कर दिया। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने इस जीत के पीछे एमएस धोनी का कनेक्शन बताया है। अब हर कोई धोनी का फैन जानने के लिए बेचैन है कि आखिर धोनी की वजह से कैसे श्रीलंका जीत गई। चलिए हम आपको बताते हैं दासुन शनाका ने इसको लेकर क्या-क्या कहा....

किस्मत ने पाकिस्तान का साथ दिया:

बता दें दुबई के मैदान पर टॉस सबसे अहम माना जाता है। इस मैदान पर जो भी कप्तान टॉस जीतता है वो बिना सोचे समझे पहले गेंदबाज़ी ही चुनता है। इसके पीछे की वजह इस मैदान का रिकॉर्ड है। दुबई में 31 टी-20 मैचों में से 26 बार दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने एशिया कप के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी ही चुनी। लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हो गया। और श्रीलंका ने रिकॉर्ड को नजरअंदाज करते हुए पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 23 रनों से फाइनल मुकाबला जीत लिया।

श्रीलंकाई कप्तान ने किया ये बड़ा खुलासा:

एशिया कप का खिताब जीतने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने बताया कि टॉस की बात उनके जेहन में भी थी। लेकिन जब हम टॉस हार गए तो हमने अपना मनोबल कम नहीं होने दिया। और हमें आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले को याद किया। दुबई में 2021 में हुए आईपीएल फाइनल में चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए विनर बनी थी। धोनी की कप्तानी वाली टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया था। इसके बाद दासुन शनाका ने बताया कि धोनी कि टीम कि वो जीत हमें खिताब दिलाने में काफी काम आई।

फाइनल में धरे रह गए रिकॉर्ड:

फाइनल मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भानुका राजपक्षे के दमदार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए हैं। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 147 रन बना पाई। श्रीलंका ने फाइनल मुकाबला 23 रनों से अपने नाम किया। पाकिस्तान के टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला भी कोई काम नहीं आया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story