×

Deepika Kumari: जानिए कैसे ऑटो ड्राइवर की बिटिया बनी दुनिया की No.1 महिला तीरंदाज

Deepika Kumari: दीपिका कुमारी एक भारत की एक तीरंदाजी महिला खिलाड़ी है। उन्होंने इस खेल में कुल 37 मेडल पर अपना कब्जा किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 23 July 2021 9:52 AM GMT
Deepika Kumari Biography
X

दीपिका कुमारी ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Deepika Kumari: तीरंदाजी की धनुर्धर खिलाड़ी दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई रही। सोशल मीडिया से लेकर लोगों के जुबां तक सिर्फ दीपिका कुमारी के ही चर्चे सुनने को मिल रहे है। आखिर ये दीपिका कुमारी है कौन (Deepika Kumari Kaun Hai), जो इन चर्चा का विषय बन कई है, आइए जानते है उनके बारे में...

दीपिका कुमारी एक भारत की एक तीरंदाजी महिला खिलाड़ी है। उन्होंने इस खेल में कुल 37 मेडल पर अपना कब्जा किया है। उन्होंने अपने खेल के अधिकतर स्तर को पार कर चुकी है और आज वे ओलंपिक तक पहुंच गई है। उन्होंने अपने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। यही वजह है कि आज वे इंटरनेशनल खिलाड़ियों में से एक हैं।

दीपिका कुमारी का जीवन परिचय (Deepika Kumari Ka Jivan Parichay)

दीपिका कुमारी का जन्म (Deepika Kumari Ka Janm) 13 जून 1994 को झारखंड के रांची स्थित रातू गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम शिवनारायण महतो और माता का नाम गीता महतो है। उनके पिता एक ऑटो चालक है, वहीं उनकी मां रांची मेडिकल कॉलेज में नर्स हैं। दीपिका ने 30 जून 2020 को तीरंदाज अतनु दास से शादी (Deepika Kumari Marriage) की। दीपिका और उनके पति (Deepika Kumari Husband) अतनु दास (Atanu Das) ने इस साल हो रहे टोक्यो ओलंपिक में तीरंदाजी खेल में हिस्सा लिया है। आपको बता दें कि दीपिका वर्तमान में टाटा स्टील कम्पनी के स्पोर्ट डिपार्टमेंट में मैनेजर हैं।

दीपिका को तीरंदाजी की कहां से मिली प्रेरणा

दीपिका के मां का कहना है कि वे एक दिन आम के पेड़ से आम तोड़ने की जिद्द कर रही थी। मना करने पर वो नहीं मानी और एक पत्थर उठाकर आम पर निशाना लगाते हुए आम पर मारा। वो पत्थर टहनी से टक्कराते हुए आम पर जा लगा और आम टूटकर जमीन पर गिर गया। दीपिका का वो निशाना देखकर मैं काफी हैरान हो गई। तभी से दीपिका निशानेबाजी में रूची दिखाने लगी और आज वे अपने खेल में एक अलग पहचान बना रखी है।

करियर (Career)

दीपिका कुमारी ने 2005 में अर्जुन तीरंदाजी अकादमी एडमिशन लिया और इसी साल उन्होंने कामयाबी का कदम चुम लिया। इसके बाद उन्होंने जमशेदपुर में स्थित टाटा तीरंदाजी अकादमी में प्रवेश लिया और यही से उनकी तीरंदाजी का सफर शुरू हुआ। उन्होंने यही से अपनी ट्रेनिंग शुरू की। इस दौरान उन्हें जिंदगी की पहली कमाई के रूप में 500 रुपये मिला। इसके बाद से 2009 में विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा ली और खिताब जीता।

दीपिका कुमारी की उपलब्धियां (Deepika Kumari Achievements)

इसी साल पेरिस में हुए तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 3 टूर्नामेंट में भारत की ओर दीपिका कुमारी ने 3 स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं 2021 में ग्वाटेमाला सिटी (वुमेंन इंडिविजुअल ) में खेले गए विश्व कप में उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 2013 में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में वे गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। 2010 में दिल्ली में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में वे दो गोल्ड मेडल पर अपना नाम दर्ज किया।

अवार्ड (Awards)

तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दीपिका कुमारी 2012 में अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) से नवाजा गया, वहीं 2016 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दीपिका कुमारी को पद्मश्री ( Padma Shri) से सम्मानित किया। इसके अलावा, फरवरी 2014 में उन्हें 'फिक्की स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर' (FICCI Sportsperson of the Year) अवार्ड से नवाजा गया।

दीपिका कुमारी की नेट वर्थ (Deepika Kumari Net Worth)

जानकारी के मुताबिक, 2021 में दीपिका कुमारी की नेट वर्थ 1 मिलियन से 5 मिलियन डॉलर तक है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story