×

धर्मशाला टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत, जीतने के लिए 106 रनों का लक्ष्य

सुबह कल के स्कोर 248 पर 6 से आगे खेलना शुरू किया और लंच से आधा घंटा पहले बिना कोई और विकेट गवांए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर को पार कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 300 रन बनाये थे।

zafar
Published on: 27 March 2017 5:34 AM GMT
धर्मशाला टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत, जीतने के लिए 106 रनों का लक्ष्य
X

भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 300 रन को पार किया, बढ़त के साथ 4 विकेट बाकी

धर्मशाला: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहा चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच पर भारत की पकड़ मजबूत हो गई है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाये थे। केएल राहुल 13 और मुरली विजय 6 रन बना कर क्रीज पर थे।

इससे पहले चायकाल के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 137 रन पर समेट दिया। भारत ने अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 300 रनों के जवाब में 332 रन बना कर बढ़त ले ली थी।

ढह गई ऑस्ट्रेलिया

लंच बाद जब ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी तो वह 32 रनों से पिछड़ी हुई थी।

ऑस्ट्रेलिया को यूटी यादव ने पहला झटका तभी दे दिया, जब उसका कुल स्कोर 10 रन था।

यादव ने वार्नर को साहा के हाथों कैच आउट करा दिया। वार्नर ने 6 रन बनाये।

इसके बाद वार्नर की जगह खेलने आए स्मिथ भी 31 के कुल स्कोर पर वापस लौट गये। स्मिथ ने 17 रन बनाये। उन्हें भुवनेश्वर ने बोल्ड कर दिया।

इसी 31 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज रेनशॉ भी पैवेलियन लौट गये। रेनशॉ को यादव की गेंद पर साहा ने लपका। रेनशॉ महज 8 रन बना पाये।

चौथा विकेट हैंड्सकॉम्ब का 87 के स्कोर पर गिरा। उन्हें 18 रन के निजी स्कोर पर रहाणे ने अश्विन की गेंद पर लपक लिया।

इसके बाद चाय से पहले मार्श भी 1 रन के निजी स्कोर पर वापस पैवेलियन लौट गये। 92 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट भी गिर गया।

चाय के बाद 106 रन पर मैक्सवेल का छठा विकेट गिरा। मैक्सवेल ने सर्वाधिक 45 रन बनाये। उन्हें अश्विन ने एलबीडब्ल्यू किया।

121 रन के स्कोर पर कमिन्स को जडेजा ने रहाणे के हाथों कैच आउट करा दिया। कमिन्स ने 12 रन बनाये।

121 के ही स्कोर पर आठवां विकेट ओ कीफ का गिरा। कीफ को जडेजा की गेंद पर इस बार पुजारा ने कैच कर लिया। कीफ खाता भी नहीं खोल सके।

कीफ के बाद लियोन और हैजलवुड भी खाता खोले बगैर पैवेलियन वापस लौट गये। लियोन को यादव की गेंद पर विजय ने लपका और हैजलवुड को अश्विन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया।

भारत की तरफ से यादव, जडेजा और अश्विन ने 3-3 विकेट लिये। 1 विकेट भुवनेश्वर के खाते में गया।

जडेजा चमके

भारत ने सोमवार सुबह पिछले दिन के स्कोर 248 पर 6 से आगे खेलना शुरू किया और लंच से आधा घंटा पहले बिना कोई और विकेट गवांए ऑस्ट्रेलिया के कुल स्कोर 300 को पार करके 32 रनों की बढ़त ले ली थी।

पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज रविंद्र जडेजा 16 और डब्ल्यूपी साहा 10 रन पर दोबारा पारी शुरू करने उतरे थे।

पहला विकेट लीड लेने के बाद रविंद्र जडेजा का गिरा। वह कमिन्स की गेंद पर बोल्ड हो गये। उन्होंने 63 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका विकेट 317 रनों के योग पर गिरा।

जडेजा और साहा ने सातवें विकेट के लिये 97 रन जोड़े।

कपिल देव के बाद रविंद्र जडेजा ऐसे दूसरे भारतीय बन गये जिन्होंने एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने के साथ 50 या उससे ज्यादा विकेट लिये हों।

लेकिन इसके बाद एक बार फिर विकेटों की झड़ी लग गई।

जडेजा की जगह खेलने आये भुवनेश्वर कुमार नहीं टिक सके। वह बिना खाता खोले कीफ की गेंद पर स्मिथ को कैच थमा बैठे। भुवनेश्वर के रूप में 318 रन पर आठवां विकेट गिरा।

फिर इसी स्कोर पर साहा भी आउट हो गये। साहा ने 31 रन बनाये। कमिन्स की गेंद पर वह भी स्मिथ के हाथों लपके गये। नवां विकेट भी 318 रन पर गिरा।

अंतिम विकेट के रूप में कुलदीप यादव कमिन्स के हाथों 7रन पर कैच आउट हुए। उनका विकेट भी लियोन के खाते में गया। यूटी यादव 2 रन पर नाबाद रहे। भारत ने 332 रन बनाये।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लियोन ने 5 और कमिन्स ने 3 विकेट लिये। हैजलवुड और ओ कीफ ने 1-1 विकेट लिया।

शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 300 रन को पार किया, बढ़त के साथ 4 विकेट बाकी

भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 300 रन को पार किया, बढ़त के साथ 4 विकेट बाकी

भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 300 रन को पार किया, बढ़त के साथ 4 विकेट बाकी

भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 300 रन को पार किया, बढ़त के साथ 4 विकेट बाकी

भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 300 रन को पार किया, बढ़त के साथ 4 विकेट बाकी

भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 300 रन को पार किया, बढ़त के साथ 4 विकेट बाकी

(फोटो साभार: ईएसपीएन)

zafar

zafar

Next Story