×

धर्मशाला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 300 पर ऑल आउट, कुलदीप ने झटके 4 विकेट

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट महज 10 रन के कुल स्कोर पर गिर गया। रेनशॉ को यूटी यादव ने बोल्ड कर दिया। रेनशॉ का अपना स्कोर 1 रन था। इसके बाद सलामी बल्लेबाज वार्नर और स्मिथ ने स्कोर 144 रन तक पहुंचा दिया।

zafar
Published on: 25 March 2017 11:28 AM GMT
धर्मशाला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 300 पर ऑल आउट, कुलदीप ने झटके 4 विकेट
X

धर्मशाला: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 300 रन बना कर आउट हो गया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में जारी इस मैच की पहली पारी में भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एसपीडी स्मिथ ने शतक लगाया। शनिवार सुबह ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

शुरुआती झटके

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट महज 10 रन के कुल स्कोर पर गिर गया। रेनशॉ को यूटी यादव ने बोल्ड कर दिया। रेनशॉ का अपना स्कोर 1 रन था।

इसके बाद सलामी बल्लेबाज वार्नर और स्मिथ ने स्कोर 144 रन तक पहुंचा दिया।

दूसरा विकेट वार्नर का गिरा वार्नर को कुलदीप यादव की गेंद पर रहाणे ने लपक लिया। वार्नर ने 56 रन बनाये।

वार्नर की जगह खेलने आए एसई मार्श ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। वह भी 4 रन के स्कोर पर यूटी यादव के शिकार हुए। उन्हें साहा ने लपक लिया। उस समय ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर 153 रन था।

ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट 168 के स्कोर पर हैंड्सकॉम्ब के रूप में गिरा। हैंड्सकॉम्ब ने 8 रन बनाये। उन्हें भी कुलदीप यादव ने बोल्ड कर दिया।

178 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा। मैक्सवेल भी 8 रन के स्कोर पर कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गये।

स्मिथ का सैकड़ा

अब तक पारी को संभालने की जिम्मेदारी स्मिथ ने उठा रखी थी। लेकिन छठे विकेट के रूप में स्मिथ अश्विन की गेंद पर रहाणे को कैच थमा बैठे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तब तक 208 रन तक पहुंच गया था। स्मिथ ने 111 रन बनाये।

245 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को 7वां झटका लगा। कमिन्स को कुलदीप यादव ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया। कमिन्स ने 21 रन बनाये।

कमिन्स के बाद 269 पर ओ कीफ का विकेट भी गिर गया। कीफ 8 रन पर रन आउट हो गये।

ऑस्ट्रेलिया का नवां विकेट 298 पर वेड के रूप में गिरा। वेड इस पारी में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर करने वाले ऑस्ट्रेलियाई थे। वेड ने 57 रन बनाये। उन्हें जडेजा ने बोल्ड किया।

अंतिम विकेट के रूप में 300 के स्कोर पर लियोन भी पैवेलियन लौट गये। उन्हें भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर पुजारा ने कैच आउट कर दिया।लियोन ने 13 रन बनाये।

कुलदीप चमके

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4, यूटी यादव ने 2 विकेट चटकाए। भुवनेश्वर, अश्विन और जडेजा के हिस्से में 1-1 विकेट आया।

खेल खत्म होने से पहले भारत की तरफ से केएल राहुल और मुरली विजय पारी शुरू करने के लिए उतरे।

भारत ने केवल एक ओवर का शेष खेल खेला। खेल खत्म होने के समय भारत ने कोई स्कोर नहीं किया था और उसका कोई नुकसान नहीं हुआ था।

zafar

zafar

Next Story