×

Dhoni Retirement: अभी संन्यास नहीं लेंगे धोनी, खुद किया खुलासा

Dhoni Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ी है।

Anupma Raj
Published on: 6 April 2025 8:44 PM IST
Dhoni Retirement: अभी संन्यास नहीं लेंगे धोनी, खुद किया खुलासा
X

Dhoni (Credit: Social Media)

Dhoni Retirement: जब से आईपीएल 2025 शुरू हुआ है तब से धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा तेज है। धोनी को लेकर आए दिन खबर आती रहती है कि धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन है। हालांकि इस पर Mahendra Singh Dhoni ने खुद ही चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि, वे कब संन्यास लेंगे।


Dhoni ने बताया कब लेंगे संन्यास (Dhoni Statement On His Retirement):

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के संन्यास की अटकलें इन दिनों काफी तेज हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हाल ही में खेले गए मैच के दौरान धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा तेज थी कि, अब धोनी संन्यास ले लेंगे, क्योंकि उनके पैरेंट्स पहली बार स्टेडियम में मैच देखने के लिए भी आए थे। जिसपर खुद धोनी ने चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल एम एस धोनी ने एक पोडकास्ट का हिस्सा बने थे और उन्होंने इसी पोडकास्ट के दौरान अपने संन्यास को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। धोनी ने कहा कि, नहीं, अभी मैं संन्यास नहीं ले रहा हूं। मैं अभी भी आईपीएल में खेल रहा हूं। मैंने चीजों को काफी सिंपल कर रखा है। मैं जो हूं एक बार में सिर्फ एक ही साल के बारे में सोचता हूं।

धोनी ने आगे कहा कि, मैं अभी 43 साल का हूं और जब तक आईपीएल 2025 खत्म होगा मैं 44 साल का हो जाउंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने और बचेंगे कि मैं अगला सीजन खेलूं या नहीं। हालांकि मैं संन्यास को लेकर अभी फैसला नहीं ले रहा हूं। सबकुछ मेरी बॉडी के ऊपर ही निर्भर करता है। इसलिए एक साल में एक बार और उसके बाद ही हम देखते हैं।

बता दें कि, IPL 2025 में धोनी का बल्ला कुछ खास नहीं चला है। धोनी को जहां मैच फिनिशर के तौर पर देखा जाता है वहां इस साल फैंस ने इसे अब तक खेले गए मैच में मिस किए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story