×

Happy Birthday Dhoni: 40 साल के हुए धोनी, यह उपलब्धि हासिल करने वाले इकलौते कप्तान

Happy Birthday Dhoni: सात जुलाई 1981 को जन्मे धोनी ने 15 साल के करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने वो सबकुछ हासिल किया, जिसके वो हकदार थे। यूं ही नहीं 'माही' की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में होती है।

Ashish Lata
Report Ashish LataPublished By Sushil Shukla
Published on: 7 July 2021 5:18 AM GMT
Happy Birthday Dhoni: 40 साल के हुए धोनी, यह उपलब्धि हासिल करने वाले इकलौते कप्तान
X

जन्मदिन पर केक काटते महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो साभार सोशल मीडिया)

Happy Birthday Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगे। सात जुलाई 1981 को जन्मे धोनी ने 15 साल के करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने वो सबकुछ हासिल किया, जिसके वो हकदार थे। यूं ही नहीं 'माही' की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में होती है।विपक्षी टीम को कैसे मात देना है शायद ही उनसे बेहतर कोई जानता हो। 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई यादगार पल दिए हैं। भारतीय क्रिकेट में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और टीम को एक आयाम तक पहुंचाया।

3 ICC ट्राफी जीतने वाले दुनिया को एकमात्र कप्तान

(फाइल फोटो साभार सोशल मीडिया)

धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। वहीं, धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया। धोनी ने टीम इंडिया के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया।

सर्वाधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड

(फाइल फोटो साभार सोशल मीडिया)

धोनी बल्लेबाजी और कप्तानी के अलावा अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया है। वो इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर हैं।

सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए बनाया शतक

(फाइल फोटो साभार सोशल मीडिया)

एमएस धोनी दुनिया में अकेले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने वन-डे में सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए शतकीय (113) पारी खेली। उन्होंने यह शतक दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने वन-डे और टेस्ट करियर में अपना पहला शतक ठोका था।

अपने ही अंदाज में कहा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा

(फाइल फोटो साभार सोशल मीडिया)

करीब एक साल तक धोनी की टीम में वापसी के कयास लगते रहे। ऐसा माना जा रहा था कि धोनी 2020 टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से इंडिया की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से वर्ल्ड कप ही रद्द हो गया। धोनी ने अपने ही अंदाज में 15 अगस्त 2020 को एक वीडियो संदेश जारी कर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई के मौके पर धोनी ने उन सभी खिलाड़ियों को याद किया जो टीम में उनके साथी रहे।

कार-बाइक का भी है शौक

(फाइल फोटो साभार सोशल मीडिया)

महेंद्र सिंह धोनी को कार और बाइक्स का भी बहुत शौक है. धोनी का गैराज सुपरबाइक्स से लेकर कई पुरानी बाइक से भरा हुआ है. धोनी कॉलेज के जमाने में राजदूत चलाते थे लेकिन यामाहा की RD350 उनकी पहली बाइक थी. धोनी के पास हेलकैट, निंजा, हार्ले डेविडसन के अलावा हायाबूसा भी है. गाड़ियों की बात करें तो धोनी के पास हमर, पॉर्शे 911, ऑडी, मर्सिडीज बेंस, रेंज रोवर जैसी गाड़ियां हैं.

महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन पैसा कमाने के मामले में आज भी वो किसी से कम नहीं. जनवरी 2021 तक उनकी कुल संपत्ति 830 करोड़ रुपये आंकी गई है. धोनी 20 से ज्यादा कंपनियों का ऐड करते हैं और आईपीएल में उनकी सैलरी 15 करोड़ रुपये है. वो आईपीएल से ही 150 करोड़ रुपये कमाने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं.

बता दें धोनी ने भारतीय सेना के साथ बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल जुड़े हुए हैं. साल 2011 में उन्हें मानद रैंक दी गई थी.


Sushil Shukla

Sushil Shukla

Next Story