TRENDING TAGS :
Dhoni Delhi Tea Spot: दिल्ली की इस जगह की चाय के फैन हैं धोनी, कई बार किया है जिक्र
Dhoni Delhi Tea Spot: महेंद्र सिंह धोनी की दीवानी पूरी दुनिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी किस चीज के जबड़ा फैन हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी चाय के फैन हैं।
Dhoni Delhi Tea Spot: महेंद्र सिंह धोनी की दीवानी पूरी दुनिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी किस चीज के जबड़ा फैन हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी चाय के फैन हैं। उन्होंने कई बार इसका जिक्र भी किया है। धोनी दिल्ली जब भी जाते हैं तो अपनी फेवरेट टी स्पॉट जरूर जाते हैं। धोनी कभी भी चाय के लिए मना नहीं करते हैं।
दिल्ली की इस जगह की चाय के फैन हैं धोनी (Dhoni’s Favourite Tea Spot In Delhi):
Chennai Super Kings के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को चाय पीना काफी पसंद है। कई बार उन्होंने कहा है कि, वे चाय के लिए कभी किसी को मना नहीं कर सकते। दरअसल IPL 2024 में भी माही को RCB के ड्रेसिंग रूम में चाय पीते हुए देखा गया था। खेल के दोनों में धोनी को दिल्ली के लोधी रोड के एक टी स्टॉल का चाय काफी पसंद है। धोनी जब भी दिल्ली जाते आधी रात को भी चाय पीने के लिए उसी टी स्टॉल पर जाते हैं और अपनी गाड़ी में ही बैठकर चाय पीते हैं।
बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एमएस धोनी का स्वागत चाय के साथ ही किया था। आरसीबी और सीएसके के बीच आईपीएल 2024 के 68वां मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। जिससे ठीक पहले माही के चाय पीते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।
वायरल वीडियो में एमएस धोनी को आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में चाय की चुस्की लेते हुए स्पॉट किया गया था। वीडियो में एमएस धोनी एक डिस्पोजल ग्लास लेकर खड़े और आरसीबी की जर्सी पहने एक सदस्य उन्हें चाय परोसकर देते हुए नजर आया था। RCB ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि, ''बेंगलुरु में स्वागत है माही।'
पहली बार धोनी को चाय के लिए अपनी फिलिंग जाहिर करते हुए नहीं देखा गया है बल्कि कई बार धोनी अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उन्हें चाय पीना बेहद पसंद है। धोनी ने कहा था कि, वो थोड़ा पुराने व्यक्ति हैं, जिसे चाय की बैठक काफी रास आती है। माही अपने दोस्तों के साथ जब मैदान में अभ्यास सत्र पूरा कर लेते हैं तो फिर एक चाय पीना पसंद करते हैं।