×

Dhoni Commentary: हिंदी, भोजपुरी, तमिल, इंग्लिश नहीं धोनी को पसंद है इस भाषा में सुनना कमेंट्री

Dhoni Commentary: Chennai Super Kings के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को हरियाणवी भाषा में कमेंट्री सुनना काफी पसंद है।

Anupma Raj
Published on: 14 April 2025 4:15 PM
Dhoni Commentary: हिंदी, भोजपुरी, तमिल, इंग्लिश नहीं धोनी को पसंद है इस भाषा में सुनना कमेंट्री
X

Dhoni Commentary (Credit: Social Media)

Dhoni loves to listen Commentary In Haryanvi Language: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के विकेट कीपर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज किसी से छुपा नहीं है। जब भी धोनी क्रीज पर आते हैं स्टेडियम का शोर ही उनके फैन फॉलोइंग का गवाह बन जाता है।

करोड़ों लोग धोनी के फैन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन करोड़ों फैन वाले धोनी किस भाषा में कमेंट्री सुनने के फैन हैं। खुद धोनी ने ही इस बात का खुलासा किया है।


हरियाणवी कमेंट्री के फैन हैं महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni Loves Hariyanvi Commentary):

महेंद्र सिंह धोनी ने खुद इस बात का जिक्र किया है कि वो हरियाणवी कमेंट्री के फैन हैं। उन्हें हरियाणवी भाषा में कमेंट्री सुनने पसंद है।

धोनी को कमेंट्री के लिए हरियाणवी भाषा काफी ज्यादा पसंद है, क्योंकि धोनी इसे अनोखी मानते हैं। धोनी को भोजपुरी कमेंट्री भी बहुत ज्यादा पसंद है, क्योंकि ये एनर्जी से भरपूर होती है और उनके लिए मनोरंजक भी काफी है।

हालांकि, धोनी ने हिंदी और अंग्रेजी भाषा की कमेंट्री को भी बेहतर बताया है। धोनी का कहना है कि, हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के माध्यम से खेल को बेहतर तरीके से जानने में भी काफी मदद मिलती है।

धोनी ने क्षेत्रीय भाषा की कमेंट्री के बारे में कहा है कि, बहुत से लोग जो हैं वे अपनी क्षेत्रीय भाषा में कमेंट्री सुनना पसंद करते हैं, क्योंकि वे उसी भाषा में खेल का आनंद लेना भी चाहते हैं। मुझे हरियाणवी भाषा की कमेंट्री की अनोखी आवाज भी पसंद है।

धोनी ने कहा कि, भोजपुरी कमेंट्री मुझे पुराने जमाने के रेडियो कमेंट्री की याद दिलाती है, जहां कमेंटेटर बहुत शामिल होते थे।

बता दें कि, आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ के CSK से चोट के कारण बाहर होने के बाद एक बार फिर Mahendra Singh Dhoni ही CSK का कमान संभाल रहे हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!