×

बहुत शर्मीले थे Dhoni, इस खिलाड़ी के कारण हो गए थे परेशान, जानें धोनी से जुड़े मजेदार किस्से

Dhoni Special: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में है। धोनी ने अपनी कप्तानी से सबको चौंकाया है।

Anupma Raj
Published on: 12 March 2025 8:20 AM IST (Updated on: 12 March 2025 8:21 AM IST)
बहुत शर्मीले थे Dhoni, इस खिलाड़ी के कारण हो गए थे परेशान, जानें धोनी से जुड़े मजेदार किस्से
X

Dhoni (Credit: Social Media)

Dhoni Special: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में है। धोनी ने अपनी कप्तानी से सबको चौंकाया है। बेहतरीन कप्तानी के कारण ही धोनी के नाम तीन ICC Trophy भी है। धोनी अपनी कप्तानी में लिए गए फैसले को लेकर बहुत सख्त रहे हैं और सबको प्रभावित भी किया है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि धोनी पहले स्वभाव से काफी शर्मीले थे। जब भारतीय क्रिकेट टीम में धोनी की एंट्री हुई थी तो अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर नहीं करते थे। इस बात का खुलासा कॉमेंटेटर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कही थी। आकाश चोपड़ा ने कई बार धोनी से जुड़े मजेदार किस्से भी फैंस से शेयर किए हैं।


जब शर्मीले स्वभाव के कारण वेज खाकर करना पड़ा था धोनी को गुजारा

आकाश चोपड़ा ने कई बार धोनी से जुड़े कुछ मजेदार किस्से सुनाए हैं, जो शायद ही कभी पहले सुने हों। आकाश चोपड़ा ने जियो सिनेमा पर एक बार बताया था कि किस तरह से धोनी बाकी सभी क्रिकेटरों से एकदम अलग थे और बहुत ही ज्यादा शर्मीले थे। दरअसल साल 2004 में जिम्बाब्वे दौरे पर इंडिया-ए टीम गई थी। तब धोनी भी भारतीय टीम में शामिल थे और जिम्बाब्वे गए थे। उस वक्त आकाश चोपड़ा और महेंद्र सिंह धोनी दोनों ही गए थे। वहां आकाश चोपड़ा और धोनी होटल में एक ही कमरे में ठहरे हुए थे। दोनों ही रूममेट थे।
आकाश चोपड़ा ने धोनी से कहा कि, लाइट ऑफ करने को लेकर हमारे बीच बात हुई थी तो धोनी ने मुझसे कहा कि, 'जब भी आप चाहें लाइट बंद कर दें।' इसलिए, पूरे दौरे के लिए, धोनी रात 9:30 बजे सोए। मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था कि, धोनी आम तौर पर कब सोते थे, लेकिन मेरे कमरे में होने के कारण धोनी रात 9:30 बजे सोते थे क्योंकि मैं जल्दी सोना चाहता था।'
आकाश चोपड़ा ने आगे बताया कि, 'अगर मैं धोनी से खाना ऑर्डर करने के बारे में पूछता था, तो धोनी ने कभी फोन नहीं उठाया और ना ही ऑर्डर किया। धोनी को वेजेटेरियन नहीं थे लेकिन ना चाहते हुए भी धोनी को मेरे कारण वेज खाना पड़ा था। धोनी बहुत ही ज्यादा शर्मीले थे। धोनी जब भी नीचे जाते थे और अपना पेट भरने के लिए सिर्फ पेस्ट्री खाते थे क्योंकि मेरे साथ उन्हें सिर्फ दाल-रोटी मिल रही थी।'
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, धोनी एक बड़े दिल वाले इंसान भी रहे हैं और उन्होंने कभी भी अपनी टीम मेट्स को अपना प्रतिद्वंद्वी नहीं समझा। आकाश चोपड़ा ने एक बार का किस्सा याद करते हुए कहा कि, धोनी नेट्स में दिनेश कार्तिक को गेंदबाजी किया करते थे। मैं धोनी से पूछता था कि, 'आप ऐसा क्यों कर रहे हो? वह आपका कम्पटीटर है।' धोनी कहते थे कि, 'नहीं, वह मेरा कम्पटीटर नहीं है। अगर आप बल्लेबाजी करना चाहते हैं, तो आप ऐसा जरूर कर सकते हैं। मैं सिर्फ गेंदबाजी करना चाहता हूं।”
धोनी के स्टंप माइक के किस्से भी काफी वायरल हुए हैं। एक बार धोनी का एक मजेदार कमेंट वायरल हुआ था जो वो श्रीसंत को बोले थे। धोनी ने एक बार श्रीसंत को विकेट के पीछे से फील्ड सेट करने के दौरान समझाया था। तब स्टंप माइक में एमएस धोनी को कहते हुए सुना गया कि, "ओए श्री गर्लफ्रेंड नहीं है उधर, इधर आजा थोड़ा।”
सुनील गावस्कर ने भी धोनी से जुड़े एक मजेदार किस्सा शेयर किया था। सुनील गावस्‍कर ने अपने कॉलम में लिखा था कि, 'घरेलू मैचों के लिए भारतीय टीम में एक अच्‍छी प्रथा है अपने खिलाड़‍ियों को ईनाम देने की। अधिकांश क्रिकेट फैंस को पता होगा कि भारतीय डोमेस्टिक इंटरनेशनल सीजन में दोनों टीमों को एक से दूसरे स्‍थान पर जाने के लिए विशेष चार्टर्ड फ्लाइट मिलती है। फ्लाइट में तकनीकी टीवी क्रू भी साथ में जाते हैं, जो अगले मैच के लिए बड़ी-बड़ी केबल लेकर जाते हैं। दरअसल बिजनेस क्‍लास में सीमित सीटें होती हैं और कप्‍तानों, कोचों और टीम मैनेजर्स को ये सीट दी जाती हैं। यहां पर जो पिछले मैच में अच्‍छा प्रदर्शन करता है, उसे इकॉनोमी की जगह बिजनेस क्‍लास में बैठने का ऑप्शन दिया जाता है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी बहुत ही कम बिजनेस क्‍लास में बैठते थे। जब धोनी कप्‍तान भी थे तब भी वो टीवी कवरेज करने वालों के साथ बैठना पसंद करते थे, जहां कैमरामैन और साउंड इंजीनियर्स भी होते थे।’

महेंद्र सिंह धोनी को गुस्सा बहुत कम आता है। ज्यादातर उन्हें उनके कूल अंदाज के कारण जाना जाता है। लेकिन एक बार धोनी को दीपक चाहर पर काफी गुस्सा करते हुए देखा गया। इस बात का खुलासा भारतीय टीम के खिलाड़ी मोहित शर्मा ने किया था।

मोहित शर्मा ने एक दिलचस्प किस्सा बताते हुए कहा कि, जब एमएस धोनी ने CSK के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की जमकर क्लास लगाई थी। तो वो वाकई कुछ अलग था। मोहित ने एक पोडकास्ट के दौरान बातचीत में खुलासा किया कि, आईपीएल में एक मैच के दौरान CSK के खिलाड़ी दीपक चाहर को नकल बॉल डालने में काफी दिक्कत हो रही थी। दीपक ने एक नकल गेंद डाली थी जिसपर बाउंड्री लगी थी। इसके बाद एमएस धोनी ने दीपक चाहर को सलाह दी कि,अब इस गेंद का इस्तेमाल आप नहीं करें।

हालांकि, दीपक चाहर ने 2-3 गेंद के बाद फिर से नकल बॉल फेंका और ये गेंद बल्लेबाज के सिर के ऊपर से उठकर निकल गया। दरअसल साल 2019 के आईपीएल के एक मैच में दीपक चाहर खेल रहे थे, मैं बाहर था। चेन्नई में मुकाबला था और वहां गर्मी से सब काफी परेशान थे। दीपक चाहर ने एक नकल बॉल डाली जो फुल टॉस थी, जिसपर बल्लेबाज द्वारा चौका या छक्का लगा था। धोनी भाई ने दीपक चाहर से जाकर कहा कि, दोबारा ये गेंद ना डाले। लेकिन दीपक चाहर ने 2-3 गेंद बाद फिर से वैसे ही नकल बॉल फेंकी जो बल्लेबाज के सिर के ऊपर से निकल गई। माही भाई तब दीपक चाहर के पास आए, कंधे पर हाथ रखा और कुछ बोले। हम इस बात से अनजान थे कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई होगी।

मोहित शर्मा ने बताया कि, जब मैच खत्म होने के बाद हमने पूछा कि क्या हुआ तो दीपक चाहर ने कहा कि धोनी भाई उनसे बोले कि 'बेवकूफ तू नहीं, बेवकूफ मैं हूं।' धोनी भाई दीपक चाहर से काफी ज्यादा प्यार भी बहुत करते थे। दीपक चाहर ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि, एक मैच के दौरान माही भाई मेरे पर खूब चिल्ला रहे थे। फिर मैच के बाद जब मैंने पूछा कि माही भाई आप मेरे पर इतना ज्यादा गुस्सा क्यों करते हो तो धोनी भाई ने हंस के कहा कि, तेरे पर गुस्सा करता हूं तो प्यार भी तो सबसे ज्यादा तुझसे ही करता हूं।

Admin 2

Admin 2

Next Story