×

Dhyan Chand Award Ki Rashi: कितनी है ध्यान चंद पुरस्कार की राशि, जानें किन खिलाड़ियों को मिलता है यह सम्मान

Dhyan Chand Award Ki Rashi: क्या पता है कि ध्यान चंद पुरस्कार किस खेल के लिए दिया जाता है और ध्यान चंद पुरस्कार की राशि कितनी है? चलिए आपको बताते है इसके बारे में...

Chitra Singh
Written By Chitra Singh
Published on: 21 Aug 2021 3:31 AM GMT
Dhyan Chand Award Winners
X

ध्यान चंद अवॉर्ड (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Dhyan Chand Award Ki Rashi: खेल क्षेत्र में देश का सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार ( Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) का नाम बदलकर मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) कर दिया गया है। क्या पता है कि ध्यान चंद पुरस्कार किस खेल के लिए दिया जाता है (Dhyan Chand Award is given for which sport) और ध्यान चंद पुरस्कार की राशि कितनी है (Dhyan Chand Award Ki Rashi Kitni Hai)? चलिए राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 (National Sports Day 2021) के मौके पर हम आपको इसके बारे में बताते हैं....

आपको बता दें कि साल 1991-92 में खेल रत्न अवॉर्ड की शुरुआत हुई थी। भारत में इस अवॉर्ड को खेल क्षेत्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Sarvochch Nagrik Samman) माना जाता है। इस सर्वोच्च सम्मान को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार नाम दिया गया। तभी से हर साल खेल क्षेत्र में अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है।

यह सम्मान खेल मंत्रालय के द्वारा दी जाती है। इस सम्मान के लिए मंत्रायल के द्वारा बनाई गई 12 सदस्यों की टीम विभिन्न खेल संघों से मिलती है और उनसे पिछले चार सालों में इंटरनेशनल लेवल पर अपने खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलड़ियों की जानकारी प्राप्त करती है। इसके बाद मंत्रालय समिति से मिले नामांकनों की समीक्षा करके इस पुरस्कार के विजेता का फैसला करती और उसे इस पुरस्कार से सम्मानित करती है।

ध्यान चंद पुरस्कार (फोटो- सोशल मीडिया)

ध्यान चंद पुरस्कार किस खेल के लिए मिलता है (Dhyan Chand Award Kis Khel Ke Liye Milta Hai)

जानाकारी के अनुसार, भारत खेल मंत्रालय (Sports Ministry India) के द्वारा बनाई गई 12 सदस्यी टीम ओलंपिक गेम्स (Olympic Games), पैरालम्पिक गेम्स (Paralympic Games), एशियाई गेम्स (Asian Games) और राष्ट्र मंडल स्तर पर खेले जाने वाले गेम्स जैसे विभिन्न आयोजनों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम चूना जाता है। इन नामों को राज्य के खेल मंत्री के पास दिया जाता है। राज्य मंत्री की ओर से मंजूरी मिलने के बाद इसे भारत खेल मंत्रालय के पास भेजा जाता है, जहां मंत्रालय इन खिलाड़ियों में से उत्तम और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का नाम चयन करती है और उसे इस पुरस्कार से सम्मानित करती है।

मिले आंकड़ों के मुताबिक, यह अवॉर्ड अब तक चौदह खेल के खिलाड़ियों को मिल चुका है, जिसमें एथलेटिक्स (Athletics), शतरंज (Chess), बैडमिंटन (Badminton), बॉक्सिंग (Boxing), बिलियर्ड्स (Billiards), क्रिकेट (Cricket), जिमनास्टिक्स (Gymnastics), फील्ड हॉकी (Field Hockey), शूटिंग (Shooting), टेनिस (Tennis), स्नूकर (Snooker), कुश्ती (Wrestling), भारोत्तोलन (Weightlifting) और नौका दौड़ (Boat Racing) जैसे खेल शामिल हैं।

ध्यान चंद पुरस्कार की राशि कितनी है (Dhyan Chand Prize Money)

जानकारी के मुताबिक, ध्यान चंद पुरस्कार की राशि 25 लाख रुपये है। यह पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी को इनाम के तौर पदक के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपये दिया जाता है। आपको बता दें कि साल 2018 तक ध्यान चंद पुरस्कार की राशि साढ़े सात लाख रुपये थी। वहीं पिछले साल इस राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story