×

Dhyan Chand Jayanti 2021: मेजर ध्यान चंद पर बनेगी बॉयोपिक फिल्म, जानें क्या होगा Title

Dhyan Chand Jayanti 2021: हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद की आज (29 अगस्त) जयंती है।

Chitra Singh
Written By Chitra Singh
Published on: 29 Aug 2021 4:14 AM GMT (Updated on: 29 Aug 2021 4:28 AM GMT)
Dhyan Chand Jayanti 2021: मेजर ध्यान चंद पर बनेगी बॉयोपिक फिल्म, जानें क्या होगा Title
X

Dhyan Chand Jayanti 2021: हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद की आज (29 अगस्त) जयंती (Dhyan Chand Ki Jayanti Hai) है। आज के दिन ही मेजर ध्यान चंद का जन्म हुआ था। आइए जानते है कि ध्यान चंद के बारे में...

भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। क्या आपको पता है कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 को ही क्यों मनाया जाता है (Rashtriya Khel Divas Kyo Manaya Jata Hai) ? बता दें कि 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। उन्हीं की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

क्या है ध्यान चंद का असली नाम

वैसे आपको पता है कि ध्यान चंद का असली नाम (Dhyanchand Real Name) क्या है? बता दें कि हॉकी की दुनिया में महारथ हासिल करने वाले ध्यानचंद असली नाम ध्यान सिंह (Dhyan Singh) हैं।

ध्यान चंद (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

कैसे कहलाने लगे ध्यान चंद

जानकारी के मुताबिक, ध्यान सिंह रात में हॉकी का अभ्यास किया करते थे और रात में चांद आसमान में नजर आता है। चांद को हिंदी में चंद भी कहते है। इसलिए उनके रात के अभ्यास को देखते हुए उनके करीबी उन्हें ध्यान चंद कहकर पुकारने लगे।

हॉकी के 'जादूगर' मेजर

ध्यान चंद अपने दौर के एक दमदार हॉकी प्लेयर थे। उनके खेल से ऐसा प्रतीत होता था, मानो बॉल उनके हॉकी से चिपक गई हो। उन्होंने 48 हॉकी मैच में कुल 201 गोल में गोल दागे थे। वैसे तो उन्होंने अपने खेल में हजार से भी ज्यादा गोल दाग चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ओलंपिक में अपनी कप्तानी में भी भारत के लिए गोल्ड मेडल (Olympic Medals) जीता, जिसके बाद उन्होंने हॉकी के 'जादूगर' (Hockey Ke Jadugar) के नाम भी जाना जाने लगा।

मेजर ध्यान चंद (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

कौन है ध्यानचंद (Dhyan Chand Kaun Hai)

ध्यानचंद भारतीय हॉकी मेंस टीम के भूतपूर्व खिलाड़ी है। उन्होंने एम्स्टर्डम ओलंपिक 1928 (Amsterdam Olympics 1928), लॉस एंजिल्स ओलंपिक 1932 (Los Angeles Olympics 1932) और बर्लिन ओलंपिक 1936 (Berlin Olympics 1936) में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान के रूप में अपने देश को स्वर्ण पदक दिलाया था, वो भी तब जब देश गुलाम था। आपको बता दें कि उन्होंने हॉकी के करियर में (1926 से लेकर 1949 तक) कुल 570 गोल किए थे।

ध्यानचंद की जीवनी (Dhyan Chand Ki Jivani)

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यान चंद का जन्म अगस्त 1905 को इलाहाबाद में एक राजपूत परिवार (Dhyan Chand Cast) में हुआ था। उनकी माता का नाम (Dhyan Chand Mother) शारदा सिंह और पिता का नाम (Dhyan Chand Father) समेश्वर सिंह था। ध्यानचंद के पिता ब्रिटिश भारतीय सेना में कार्यरत थे। पिता के पोस्टिंग के कारण पूरे परिवार को अलग-अलग शहरों में जाना पड़ता था, जिसके कारण वे छह साल की उम्र तक ही शिक्षा प्राप्त कर सके और वहीं अपनी शिक्षा समाप्त करनी पड़ी।

हॉकी खेलते ध्यान चंद (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

ध्यान चंद मूवी (Dhyan Chand Movie)

मेजर ध्यान चंद पर जल्द ही एक बॉयोपिक फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म का टाइटल "ध्यान चंद" होगा। माना जा रहा है कि ये फिल्म 2022 तक सिनेमाघरों में आ जाएगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक चौबे (अभिषेक चौबे) होंगे। फिलहाल इस फिल्म में ध्यान चंद का रोल को निभाएगा, इस पर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

कब मिला ध्यान चंद को पद्मभूषण अवॉर्ड (Award)

ध्यान चंद ने 42 साल की उम्र (Dhyan Chand Age) हॉकी खेलते रहे और उनकी खेल की प्रतिभा को देखते हुए साल 1956 में उन्हें पद्मभूषण अवॉर्ड (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story