×

Dhyan Chand National Sports Day: कौन हैं ध्यान चंद, क्या है इनका खेल में योगदान, यहां देखें इनकी पूरी प्रोफाइल

Dhyan Chand National Sports Day: खेल जगत के सबसे प्रसिद्ध नाम ध्यानचंद इन दिनों सुर्खियों में खूब छाया रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि सुर्खियों में छाए रहने वाले ध्यानचंद कौन है (Who is Dhyan Chand)?

Chitra Singh
Written By Chitra Singh
Published on: 20 Aug 2021 3:41 AM GMT (Updated on: 20 Aug 2021 9:15 AM GMT)
Dhyan Chand National Sports Day: कौन हैं ध्यान चंद, क्या है इनका खेल में योगदान, यहां देखें इनकी पूरी प्रोफाइल
X

Dhyan Chand National Sports Day: खेल क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध नाम ध्यान चंद (Dhyan Chand) इन दिनों सुर्खियों में खूब छाया रहा, लेकिन क्या आपको पता है कि सुर्खियों में छाए रहने वाले ध्यानचंद कौन है (Who is Dhyan Chand), वे किस खेल से संबंधित है (Dhyan Chand Kis Khel Se Sambhandhit Hai), वे भारत के किस राज्य के रहने वाले हैं (Dhyan Chand belongs to which state) ? चलिए राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के मौके पर जानते हैं ध्यानचंद के बायोग्राफी (Dhyan Chand Biography In Hindi) के बारे में...

आपको बता दें कि भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। क्या आपको पता है कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 को ही क्यों मनाया जाता है (Rashtriya Khel Divas Kyo Manaya Jata Hai) ? बता दें कि 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। उन्हीं की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

ध्यानचंद कौन है (Dhyan Chand Kaun Hai)

ध्यानचंद भारतीय हॉकी मेंस टीम के भूतपूर्व खिलाड़ी है। उन्होंने एम्स्टर्डम ओलंपिक 1928 (Amsterdam Olympics 1928), लॉस एंजिल्स ओलंपिक 1932 (Los Angeles Olympics 1932) और बर्लिन ओलंपिक 1936 (Berlin Olympics 1936) में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान के रूप में अपने देश को स्वर्ण पदक दिलाया था, वो भी तब जब देश गुलाम था। आपको बता दें कि उन्होंने हॉकी के करियर में (1926 से लेकर 1949 तक) कुल 570 गोल किए थे।

ध्यान चंद (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

मेजर ध्यानचंद को किस नाम से जाना जाता है (Dhyan Chand Ko Kis Naam Se Jana Jata Hai)

क्या पता है कि ध्यानचंद का असली नाम क्या है? बता दें कि हॉकी की दुनिया में महारथ हासिल करने वाले ध्यानचंद असली नाम ध्यान सिंह (Dhyan Singh) हैं। वहीं एम्स्टर्डम ओलंपिक 1928 (Amsterdam Olympics 1928) में गोल दागे। इसके अलावा उन्होंने ओलंपिक में अपनी कप्तानी में भी भारत के लिए गोल्ड मेडल (Olympic Medals) जीता, जिसके बाद उन्होंने हॉकी के 'जादूगर' (Hockey Ke Jadugar) के नाम भी जाना जाने लगा।

ध्यानचंद का जीवन परिचय (Dhyan Chand Ka Jivan Parichay)

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यान चंद का जन्म अगस्त 1905 को इलाहाबाद में एक राजपूत परिवार (Dhyan Chand Cast) में हुआ था। उनकी माता का नाम (Dhyan Chand Mother) शारदा सिंह और पिता का नाम (Dhyan Chand Father) समेश्वर सिंह था। ध्यानचंद के पिता ब्रिटिश भारतीय सेना में कार्यरत थे। पिता के पोस्टिंग के कारण पूरे परिवार को अलग-अलग शहरों में जाना पड़ता था, जिसके कारण वे छह साल की उम्र तक ही शिक्षा प्राप्त कर सके और वहीं अपनी शिक्षा समाप्त करनी पड़ी।

ध्यानचंद के दो बड़े भाई (Dhyan Chand Brother) भी थे, जिसका नाम था- मूल सिंह (Mool Singh) और रूप सिंह (Roop Singh)। बता दें कि हॉकी में ध्यानचंद के बाद दूसरे प्रसिद्ध खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। ध्यानचंद की पत्नी (Dhyan Chand Wife) का नाम जानकी देवी (Janaki Devi) था। ध्यानचंद के 7 पुत्र (Dhayn Chand Son) का है, इनका नाम हैं - बृज मोहन, सोहन सिंह, राज कुमार, अशोक कुमार, उमेश कुमार, देविंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह। आपको बता दें कि ध्यानचंद के एक बेटे अशोक कुमार (Ashok Kumar) अपने पिता की तरह ही एक हॉकी रहे।

ध्यान चंद (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

ध्यान चंद मूवी (Dhyan Chand Movie)

आपको बता दें कि जल्द ही ध्यान चंद की बॉयोपिक फिल्म आने वाली है। इस फिल्म का टाइटल "ध्यान चंद" होगा। माना जा रहा है कि ये फिल्म 2022 तक सिनेमाघरों में आ जाएगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक चौबे (अभिषेक चौबे) होंगे। फिलहाल इस फिल्म में ध्यान चंद का रोल को निभाएगा, इस पर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

अवार्ड (Award)

ध्यान चंद ने 42 साल की उम्र (Dhyan Chand Age) हॉकी खेलते रहे और उनकी खेल की प्रतिभा को देखते हुए साल 1956 में उन्हें पद्मभूषण अवॉर्ड (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story