×

ट्रिपल जंप इवेंट में भारत के एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला ने किया करिश्मा, जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल

CWG 2022 Day 10: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाडी हर खेल में अपना दम दिखा रहे हैं। वेटलिफ्टिंग, कुश्ती और बॉक्सिंग के बाद अब ट्रिपल जंप इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने करिश्मा कर दिया। ट्रिपंल जंप इवेंट में भारत ने इतिहास रचते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। इस स्पर्धा में देश को पहली बार पदक मिले हैं। यह कीर्तिमान एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबुबकर ने किया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 7 Aug 2022 1:11 PM GMT
CWG 2022 Day 10
X

CWG 2022 Day 10: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाडी हर खेल में अपना दम दिखा रहे हैं। वेटलिफ्टिंग, कुश्ती और बॉक्सिंग के बाद अब ट्रिपल जंप इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने करिश्मा कर दिया। ट्रिपंल जंप इवेंट में भारत ने इतिहास रचते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। इस स्पर्धा में देश को पहली बार पदक मिले हैं। यह कीर्तिमान एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबुबकर ने किया। एल्डोस पॉल ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। वहीं अब्दुल्ला अबुबकर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबुबकर ने रचा इतिहास:

ट्रिपंल जंप इवेंट में देश को पहली बार पदक मिला है। इस स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर पदक भारत के नाम ही रहा। एल्डोस पॉल ने 17.03 मीटर और अब्दुल्ला अबुबकर ने 17.02 मीटर छलांग लगाकर इतिहास रच दिया। इसमें तीसरा पदक भी भारत को मिला सकता था। लेकिन भारत के प्रवीण चित्रावल ने 16.89 मीटर दूरी तक जंप किया। उन्होंने कुछ पॉइंट्स से ब्रॉन्ज़ मेडल गंवा दिया।

10,000 मीटर रेस वॉक में भारत को मिला ब्रॉन्ज:

ट्रिपंल जंप इवेंट के अलावा भारतीय एथलीट्स ने अन्य खेलों में भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक में संदीप ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उन्होंने अपनी 38 मिनट 42 मिनट 33 सेकेंड में अपनी रेस पूरी की। इससे पहले शनिवार को भारत की प्रियंका ने इसमें सिल्वर पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया था।

अन्नू रानी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल:

ट्रिपंल जंप इवेंट में गोल्ड और सिल्वर, 10,000 मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक के बाद भारत को जेवलिन थ्रो में भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुआ। अन्नू रानी ने महिलाओं की जेवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज जीत लिया है। उनका सबसे बेहतरीन प्रयास 60 मीटर का था। अन्नू रानी सिर्फ 4 मीटर से गोल्ड मेडल चूक गई। गोल्ड मेडल पर ऑस्ट्रेलिया की केल्सी ने कब्जा जमाया।

भारत के हुए कुल 45 पदक:

कॉमनवेल्थ गेम्स के इस सीजन में भारत ने अभी तक 16 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। मेडल टैली में भारत के नाम कुल 45 मेडल हो गए। भारत के हिस्से 12 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज भी आए हैं। सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सीजन का आखिरी दिन होगा।

पीवी सिंधु ने बनाई फाइनल में जगह:

बॉक्सिंग और हॉकी के अलावा रविवार को बैडमिंटन में भी खुशखबरी मिली। पीवी सिंधु ने महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की जिया मिन को 21-19, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए होगा।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story