×

दिग्गज क्रिकेटर-पिता मजदूर: आज महान इंसान, इनके बारे में जानकर रो देंगे आप

क्रिकेट में आने से पहले उमेश पुलिस और सेना में भर्ती होने की कोशिश में जुटे थे। उनके पिता नागपुर के निकट खापरखेड़ा की वेस्टर्न कोल लिमिटेड के कोयला खदान में काम करते थे और कोल लिमिटेड की ही कॉलोनी में रहते थे।

Manali Rastogi
Published on: 25 Oct 2019 11:14 AM GMT
दिग्गज क्रिकेटर-पिता मजदूर: आज महान इंसान, इनके बारे में जानकर रो देंगे आप
X

नई दिल्ली: इंडियन पेसर उमेश यादव आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। उमेश यादव ने बेहद कम उम्र में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली थी। आज जिस मुकाम पर उमेश हैं, उसके लिए उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया है। 25 अक्टूबर 1987 को उत्तर प्रदेश के देवरिया में जन्मे उमेश बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे।

यह भी पढ़ें: तुरंत डिलीट कर दें! यूजर्स के लिए बेहद खतरनाक हैं ये 17 ऐप्स

क्रिकेट में आने से पहले उमेश पुलिस और सेना में भर्ती होने की कोशिश में जुटे थे। उनके पिता नागपुर के निकट खापरखेड़ा की वेस्टर्न कोल लिमिटेड के कोयला खदान में काम करते थे और कोल लिमिटेड की ही कॉलोनी में रहते थे। ऐसे में उमेश नागपुर में बड़े हुए। उमेश के पिता चाहते थे कि उनकी 2 लड़कियां और 2 लड़के अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। मगर ऐसा नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें: बेहद नाजुक है पूर्व पाकिस्तानी PM नवाज शरीफ की सेहत, जानिए पूरा अपडेट

चूंकि, आज उमेश का जन्मदिन है, इसलिए आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे:

  • 20 वर्ष की उम्र में उमेश ने फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
  • 2010 में उमेश ने अपना वनडे डेब्यू किया था, जबकि 2011 में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया।
  • आज भी उमेश पिता के साथ अपने फ्री टाइम में खेत में काम करते हैं।
  • साल 2010 में आईपीएल के दौरान उमेश की मुलाकात तान्या वाधवा से हुई थी।
  • दोनों तकरीबन दो साल तक दोस्त रहे और फिर 2012 में तान्या को उमेश ने प्रपोज़ किया। मई 2013 में दोनों ने शादी कर ली।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story