×

सेनेगल की फातमा सामोरा बनीं FIFA की पहली महिला महासचिव

By
Published on: 14 May 2016 9:03 AM GMT
सेनेगल की फातमा सामोरा बनीं FIFA की पहली महिला महासचिव
X

मैक्सिको: अफ्रीकी देश सेनेगल की फातमा सामोरा को फुटबॉल की वैश्विक इकाई इंटरनेशनल फुटबॉल फेडरेशन (फीफा) के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। फातमा अभी तक संयुक्त राष्ट्र में सेनेगल की राजनयिक थीं। फीफा प्रेसीडेंट गियानी इन्फेंटिनो ने मैक्सिको सिटी में वार्षिक कांग्रेस में उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

FIFA-TWEET

यह ऐतिहासिक फैसला फीफा की कांग्रेस में किया गया। फातमा सामोरा 54 साल की हैं और वह फुटबॉल जगत से बाहर से संबंध रखती हैं। फातमा ने 21 सालों तक यूनाइटेड नेशंस में काम किया है। फिलहाल फातमा नाइजीरिया में संयुक्त विकास कार्यक्रम से जुड़ी हैं।

Next Story